बिहार का कौन होगा अगला मुख्य सचिव, ये नाम रेस में सबसे आगे
बिहार का कौन होगा अगला मुख्य सचिव, ये नाम रेस में सबसे आगे
बिहार के मुख्य सचिव (Bihar Chief Secretary) त्रिपुरारी शरण 31 दिसम्बर को रिटायर हो रहे हैं. उनके रिटायर होने के बाद राज्य सरकार विकास आयुक्त आमिर सुबहानी (IAS Amir Subhani) को मुख्य सचिव बनाया जा सकता है. इसको लेकर 31 दिसंबर को अधिसूचना जारी हो सकती है.
Patna: बिहार के मुख्य सचिव (Bihar Chief Secretary) त्रिपुरारी शरण 31 दिसम्बर को रिटायर हो रहे हैं. उनके रिटायर होने के बाद राज्य सरकार विकास आयुक्त आमिर सुबहानी (IAS Amir Subhani) को मुख्य सचिव बनाया जा सकता है. इसको लेकर 31 दिसंबर को अधिसूचना जारी हो सकती है. 1987 बैच के टॉपर आईएएस अधिकारी आमिर सुबहानी (IAS Amir Subhani) को तीन पदों के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया है. इस समय वो अब वो विकास आयुक्त के पद पर हैं.
CM नीतीश कुमार के भरोसेमंद और तेजतर्रार आईएएस अधिकारी लंबे समय तक राज्य के गृह सचिव के पद पर रहे हैं. उन्होंने राज्य सरकार की दर्जनों महत्वाकांक्षी योजनाओं को सही रूप से कार्यान्वित किया है. इसके अलावा इस बात की भी चर्चा है कि केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण (Union Health Secretary Rajesh Bhushan) को भी मुख्य सचिव बनाया जा सकता है क्योंकि राजेश भूषण भी 1987 बैच के ही अधिकारी हैं.
ज्ञात जानकारी के अनुसार नए साल की शुरुआत में ही आमिर सुबहानी (IAS Amir Subhani) को राज्य के मुख्य सचिव की जिम्मेवारी दी जाएगी. बता दें कि 1985 बैच के वर्तमान मुख्य सचिव त्रिपुरारी शरण को इसी साल 1 मई को मुख्य सचिव बनाया गया था और इनकी सेवा 30 जून को ही समाप्त हो रही थी लेकिन राज्य सरकार ने उन्हें दो बार तीन-तीन महीने का एक्सटेंशन दिया था. जिस वजह से वो अपने पद पर थे. ज्ञात जानकारी के अनुसारी इस बात की जोर शोर से चर्चा है कि आमिर सुबहानी के अलावा दूसरे कोई अधिकारी रेस में नहीं हैं. फिलहाल ये देखना दिलचस्प रहेगा कि सरकार किस नाम पर मुहर लगाएगी.
कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।