Breaking News

छपरा में दर्दनाक हादसा, छत से गिरा बच्चा पेट में लोहे का रॉड घुसा

 छपरा में दर्दनाक हादसा, छत से गिरा बच्चा पेट में लोहे का रॉड घुसा





छपरा। सारण में एक अजीबोगरीब दर्दनाक हादसा हुआ है। जहां खेलने के दौरान एक बच्चा छत से गिर गया और बच्चे के पेट में लोहे का रॉड घुस गया। घटना सारण जिले के कोपा थाना क्षेत्र के चतरा गांव की है। जहां विनोद सिंह के 10 वर्षीय पुत्र दौलत कुमार मकान के छत पर बच्चों के साथ खेल रहा था इसी दौरान वह छत से गिर गया और उसके पेट में लोहे का रॉड घुस गया यह घटना काफी दर्दनाक है। लोहे का रेट बच्चे के पेट में आर पार हो गया है। या देखकर सभी आश्चर्यचकित है और बच्चे के परिजन काफी चिंतित है घटना के बाद परिजनों ने आनन-फानन में बच्चे को सदर अस्पताल छपरा में भर्ती कराया जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर उपचार के लिए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया है फिलहाल बच्चे के पेट से रड नहीं निकाला गया है।चिकित्सकों का कहना है कि ऑपरेशन के बाद ही रड को निकाला जा सकता है । बच्चे की स्थिति काफी नाजुक है। छपरा सदर अस्पताल में बच्चे के पेट से रड को नहीं निकाला जा सका है और उसे तुरंत पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।