कोरोनावायरस के टीका से वंचित लोगों को एक और टीके लेने का मिलेगा विकल्प।
कोरोनावायरस के टीका से वंचित लोगों को एक और टीके लेने का मिलेगा विकल्प।
कोविशील्ड,कोवैक्सीन के अलावा जायकोव-डी भी दिया जाएगा अब।
राजीव रंजन कुमार शर्मा।
बिहार-: कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ बिहार के सभी जिलों में जोर शोर से टीका अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में जिले के में अब तक कोविशील्ड,कोवैक्सीन के टीके लगाए जा रहे थे लेकिन अब टीके से वंचित लोगों को टीके के तीसरे विकल्प के रूप में जायकोव-डी का भी टीका लगाया जाएगा। शुरुआती दौर में बिहार के 5 जिलों में इसका इस्तेमाल किया जाएगा। आपकों बता दें कि यह एक सुई रहित टीका है जिसकी तीन खुराकें लगाई जाएंगी। बड़ी संख्या में पात्र लोगों को अभी तक टीके की पहली खुराक भी नहीं मिल पाई है। वैसे लोगों को अब जायकोव-डी भी दिया जाएगा। अभी इस टीके की खुराक केवल वयस्कों को ही देने का फैसला किया है। बिहार में यह वैक्सीन भागलपुर, जमुई, मधुबनी, मुजफ्फरपुर और पटना जिला में उपलब्ध होगी।तो वहीं मधुबनी जिले को 1,78,261 टीके की डोज जिले को उपलब्ध कराई जाएगी। आपकों मालूम हो कि जायकोव-डी के हर डोज के बीच कम से कम 28 दिन का अंतराल रहेगा। यानी पहला डोज लेने के 28वें दिन दूसरा डोज और 56 वें दिन तीसरा डोज(बूस्टर) डोज लेना है। यह पहला ऐसा टीका है जिसमें तीन डोज लेनी है। इस हिसाब से भले ही इसके 3 डोज हो लेकिन इसका कोर्स कोविशील्ड से पहले ही पूरा हो जाएगा। दो डोज वाली कोविशील्ड के दोनों डोज के बीच का अंतराल 84 दिन है। और इस वैक्सीन के बारे में एक और खास बात है कि यह सुई से नहीं लगाई जाएगी, इसे एक खास डिवाइस (इंजेक्टर) के जरिए लगाया जाएगा। इस मेथड से वैक्सीन लगने की वजह से दर्द नहीं होगा। कोवैक्सीन के बाद यह दूसरी वैक्सीन है जो पूरी तरह से देश में तैयार हुई है। टीके के लिए वैक्सीनेटरों को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।
कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।