Breaking News

भगवानपुर हाट प्रखंड में प्रमुख उपप्रमुख की कुर्सी के लिए शाह मात की राजनीति तेज

 भगवानपुर हाट प्रखंड में प्रमुख उपप्रमुख की कुर्सी के लिए शाह मात की राजनीति तेज



मनीष कुमार सिंह, भगवानपुर हाट



भगवानपुर हाट(सिवान):-चुनाव परिणाम आने के बाद से हीं प्रखंड में जोड़ - तोड़ की राजनीति शुरु है । इसे लेकर पर्दे के पीछे धन - बल का खेल चल रहा है । प्रखंड में प्रमुख का सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है , जबकि उपप्रमुख का सीट अनारक्षित श्रेणी का है । वहीं प्रखंड में बीडीसी की 28 पद हैं । जिसमे राजपूत एवं मुस्लिम जाति से सात - सात बी डी सी सदस्य चुन कर आए हैं । जबकि भूमिहार जाति से एक , यादव से तीन , कायस्थ कोयरी , कानू एवं नोनिया जाति से एक एक तथा अनुसूचित जाति के छ प्रतिनिधि चुनाव जीत कर आए है । "

इनमें अनुसूचित जाति के छह सदस्य क्रमशः भाग संख्या 4 से 4 रमांती देवी , भाग संख्या 11 से बसंत मांझी , भाग संख्या 13 से हरिकिशोर चौधरी , भाग संख्या 14 से कांति देवी , भाग संख्या 27 से रामजी चौधरी तथा भाग संख्या 8 से हरेंद्र पासवान चुनाव जीतने वालों में शामिल हैं । जन अभियान प्रमुख की कुर्सी के लिए निवर्तमान प्रमुख रामजी चौधरी व हरेन्द्र पासवान प्रमुख रूप से दावेदार माने जा रहे हैं । बीडीसी सदस्यों को अपने - अपने पक्ष में करने के लिए दोनों संपर्क में लगे हुए हैं । वहीं उपप्रमुख के सीट के लिए अपने क्षेत्र से दुबारा चुनाव जीते निवर्तमान उपप्रमुख श्यामकिशोर सिंह उर्फ मुन्ना सिंह प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं । 

वहीं अल्पसंख्यक वर्ग से सात बी डी सी सदस्य चुनाव जीत कर आए है । लिहाजा अल्पसंख्यक वर्ग से भी उप प्रमुख के पद का दावेदार होने की चर्चा हो रही है । हालांकि प्रमुख व उपप्रमुख की कुर्सी के लिए धन बल भी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है । दावेदारों द्वारा सदस्यों को धन - बल ' अपने - अपने पक्ष में करने के प्रयास करने की खबरें आ रहीं हैं । इस बीच राज्य चुनाव आयोग द्वारा प्रमुख व उपप्रमुख के चुनाव के के लिए तिथि की घोषणा कर दिए जाने से इसे लेकर सरगर्मी बढ़ गई है ।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।