Breaking News

मशरक (सारण) :- मशरक के डुमरसन में 60 एवं बंगरा में 39फ्रुटी सहित दो तस्कर गिरफ्तार




मशरक (सारण) : मशरक अंचल थाना एलटीएस टीम एवं थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से अलग अलग बाजार के मिठाई दुकान एवं पान दुकान में छापामारी कर 100पीस फ्रुटी अंग्रेजी शराब समेत दो तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। छापामारी दल मशरक अंचल थाना एलटीएस के एएसआई अजय कुमार सिंह सहित एलटीएस व थाना पुलिस बल सामिल थी। थानाध्यक्ष राजेश कुमार को सूचना मिली की मशरक थाना क्षेत्र के डुमरसन बाजार में मिठाई दुकान में अंग्रेजी शराब रख विक्री की जा रही है। तो थाना पुलिस के अलावे मशरक अंचल थाना एलटीएस टीम के एएसआई अजय कुमार सिंह पुरी टीम के साथ डुमरसन बाजार पर मिठाई दुकान को घेराबंदी में ले छापामारी किया तो प्लास्टिक के बोरे में छिपाकर रखा गया 60पीस फ्रुटी अंग्रेजी शराब बरामद हुआ। मौके पर शराब तस्कर भी गिरफ्तार हुआ। वही बंगरा बाजार में पान के दुकान शराब रखने की सूचना पर छापामारी की गई तो पान दुकान में भी 39पीस फ्रुटी अंग्रेजी शराब बरामद हुआ। तथा शराब कारोबारी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।