गोरियाकोठी प्रखंड प्रमुख के रेस में आशिमा खातून बनी प्रबल दावेदार, जानिए कैसे..?
गोरियाकोठी प्रखंड प्रमुख के रेस में आशिमा खातून बनी प्रबल दावेदार, जानिए कैसे..?
पत्रकार पुनीत कुमार मौर्य/सिवान✍️
गोरियाकोठी प्रखंड में प्रमुख और उप प्रमुख चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी अभी से ही तेज हो गई है हालांकि प्रमुख और उप प्रमुख के प्रबल दावेदार पंचायत समिति सदस्य लगातार संपर्क साधन है पहली बार पंचायत समिति पद से निर्वाचित सदस्य प्रमुख और उप प्रमुख की कुर्सी के लिए ताल ठोक रहे हैं जिसके चलते जोड़-तोड़ को लेकर राजनीतिक गलियारों में बिसात बिछाने शुरू हो गई है। गोरेयाकोठी प्रखंड प्रमुख की कुर्सी पर कब्जा के लिए जोर आजमाइश काफी तेजी से हो गई है। वैसे तो मतगणना के बाद से ही इनकी सुगबुगाहट शुरू हो गई थी लेकिन अब जाकर अंदरखाने की बात चौक चौराहों तक भी पहुंच गई है अगर गोरियाकोठी की बात करें तो पहली बार चुनाव लड़ क्षेत्र से जीत दर्ज करने वाली आशिमा खातून के बीच ही दिख रही है।
प्रमुख के लिए अन्य कई लोगों की भी दावेदारी हैं लेकिन अन्तोगत्वा लड़ाई आर-पार की ही दिख रही हैं। हेतिमपुर पंचायत के बीडीसी संख्या 1 से आशिमा खातून पहली बार बीडीसी का चुनाव जीतकर गोरेयाकोठी प्रखंड प्रमुख बनकर प्रखंड के विकास में अपना योगदान देना चाहती है। प्रमुख की कुर्सी पर काबिज होने में किसे सफलता मिलती है फिलहाल लोग अपने अपने हिसाब से कयास लगा रहे हैं।
कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।