Breaking News

बेगूसराय में बेखौफ बदमाश, शॉपिंग करने जा रहे युवक को दिनदहाड़े मारी गोली, बाजार में मची भगदड़, जान बचाकर भागने लगे लोग

 




नगर थाना के महिला कॉलेज के समीप शुक्रवार को बाइक सवार बदमाशों ने 28 वर्षीय बमबम को गोली मारकर जख्मी कर दिया। बमबम मुफस्सिल थाना के वासुदेवपुर गांव का रहने वाला है। इस घटना के बाद काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया।  

बताया जाता है कि बमबम कुमार अपने साले के साथ बाइक पर सवार होकर बाजार शॉपिंग करने के लिए आए थे। उसी दौरान जब महिला कॉलेज के पास अपने साले के साथ पहुंचा तो दो एक बाइक पर सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग करना शुरू कर दिया। इससे बमबम कुमार तीन गोलियां लगी। गोली लगने के बाद उसी जगह पर बमबम कुमार खून से लथपथ होकर जमीन पर  गिर गया। 

गोली चलने के बाद काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल उस जगह हो गया और भीड़ इधर-उधर भागने लगी। घायल अवस्था में वहां पर मौजूद लोगों ने इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। इस घटना की जानकारी नगर थाने पुलिस को लगी। मौके पर नगर थाने के पुलिस पहुंचकर घटना स्थल से चार खोखा बरामद किया। फिलहाल नगर थाने के पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है।


कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।