किसी को उधार देने से पहले हजार बार सोच लें! बकाया कर्ज मांगना पड़ा महंगा, जमीन पर पटककर जहर पिलाया
बिहारशरीफ के मानपुर थाना क्षेत्र के मजीदपुर गांव में बकाया कर्ज मांगने पर रिश्तेदारों ने युवक को पटककर जहर पिला दिया। किसी तरह वह बदमाशों की चंगुल छूटकर भागा और अपने घर में जाकर गिर गया। परिजन राजेश कुमार को इलाज के लिए लेकर सदर अस्पताल पहुंचे। उसका इलाज किया जा रहा है।
युवक ने बताया उसके रिश्तेदार ने किसी काम के लिए उससे दो लाख रुपये कर्ज लिये थे। उसने 50 हजार रुपये से लौटा दिये। बाकी के डेढ़ लाख मांगने पर टालमटोल करने लगा। दो दिन पहले बकाया मांगने उसके घर गया तो मारपीट कर भगा दिया। शुक्रवार की सुबह वह दोबारा रुपये मांगने गया तो दोनों भाइयों ने पहले तो मारपीट की। फिर उसके बाद जमीन पर पटककर जबरन जहर पिला दिया। तबियत बिगड़ने पर छोड़कर भाग निकले। थानाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार ने बताया लिखित शिकायत मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।