Breaking News

लोकतांत्रिक मूल्यों का सम्मानवाहक है प्रधानमंत्री-: पूर्व मंत्री।

 लोकतांत्रिक मूल्यों का सम्मानवाहक है प्रधानमंत्री-: पूर्व मंत्री।


उत्तरप्रदेश में पुनः बनेगी भाजपा की सरकार।



राजीव रंजन कुमार शर्मा।


सीवान-: मैरवा प्रखण्ड मुख्यालय में रविवार को बिहार सरकार के पूर्व मंत्री डॉ महाचन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि   प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लोकतांत्रिक मूल्यों के  सम्मानवाहक है जो अनवरत देश को आगे बढ़ा रहे है। डॉक्टर सिंह ने कहा कि मोदी जी के  विश्वस्तरीय नेतृत्व में विश्व स्तर पर भारत की साख मजबूत हुई है।उन्होंने बताया कि उत्तरप्रदेश के देवरिया जिले में भाजपा के कार्यक्रम में जाने के क्रम में मैरवा अपने साथियों से मिलने  के लिए रुक गए।उन्होंने बताया कि  उत्तरप्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में पुनः भाजपा की सरकार बनेगी क्योंकि योगी सरकार विकास युक्त ,सौहार्द युक्त व भयमुक्त वातावरण कायम करने में पूर्णतः सफलता पा रही है ।पूर्व मंत्री ने  कहा कि मोदी व योगी अपनी सूझबूझ व प्रशासनिक व्यवस्था के बल पर  कोरोना काल से निपटने में सफलता पाई जबकि दुनिया भर की स्वास्थ्य व्यवस्था कोरोना के सामने बौनी नजर आती थी।इस मौके पर शिक्षक ओमप्रकाश सिंह

प्रधानाध्यापक कृष्ण कुमार सिंह 

अशोक सिंह, डॉ राम कुमार ,दिनेश चंद्र , अधिवक्ता ओमप्रकाश सिंह,श्रीकांत सिंह, मुरारी शाही,उमेश सिंह,अशोक  मंडल, प्रो पारस सिंह, योगेंद्र सिंह, सुधीर कुमार,दीपू कुमार आदि सभी लोग उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।