Breaking News

छपरा में युवक ने पुल से कूद की आत्महत्या:सुसाइड नोट में लिखा- मैनेजर टारगेट पूरा करने के लिए बना रहा दबाव, इसलिए अब नहीं जीना

 छपरा में युवक ने पुल से कूद की आत्महत्या:सुसाइड नोट में लिखा- मैनेजर टारगेट पूरा करने के लिए बना रहा दबाव, इसलिए अब नहीं जीना





मृतक की पहचान मढ़ौरा थाना क्षेत्र के नगर के वार्ड संख्या 12 के राहिमपुर निवासी अनिल राम के रूप में हुई है।


छपरा : छपरा में एक युवक ने सोनपुर पुल से कूद कर आत्महत्या कर ली। युवक ने पुल पर अपनी बाइक और कपड़े उतारकर सुसाइड की। उसके कपड़े से पुलिस ने एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है। सुसाइड नोट में युवक ने अपनी आत्महत्या का कारण अपने मैनेजर द्वारा मानसिक दबाव बनाना और बेइज्जत करना बताया है। मृतक की पहचान मढ़ौरा थाना क्षेत्र के नगर के वार्ड संख्या 12 के राहिमपुर निवासी अनिल राम के रूप में हुई है। अनिल कैशपार माइक्रो क्रेडिट कंपनी में काम करता था। शुक्रवार की शाम उसने सोनपुर पुल से गंडक नदी में कूदकर अपनी जान दे दी। बाइक और उसके कपड़े पुल पर ही थे। आज सुबह स्थानीय लोगों ने अनजान बाइक देख इसकी सूचना पुलिस को दी। छानबीन में पुलिस को सुसाइड नोट मिला। इसके बाद पुलिस ने मृतक के परिजनों को इसकी सूचना दी।टारगेट पूरा नहीं करने पर ऑफिस न आने को कहा था. सुसाइड नोट में अनिल ने लिखा है कि- 'सहकर्मी उसे बेइज्ज्त करते हैं। टारगेट पूरा नहीं होने पर उसके मैनेजर ने वापस ऑफिस नहीं आने का आदेश दिया था। इसलिए मैं घर भी वापस नहीं जा सकता और ना ही ऑफिस। इसलिए सोनपुर पुल से कूदकर अपनी जान दे रहा हूं।' अनिल राम के सुसाइड नोट के साथ कुछ कागजात और बाइक हाजीपुर गंडक पुल से पुलिस ने बरामद किया गया है। हालांकि अभी तक अनिल राम का शव बरामद नहीं हुआ है। उसके सुसाइड कर लेने की खबर मिलने से उसके गांव के लोग अचंभित है। सहसा लोग विश्वास नहीं कर पा रहे हैं कि अनिल राम इस तरह से कोई कदम उठा लेगा।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।