गोरेयाकोठी में प्रखंड प्रमुख की कुर्सी के लिए जोर आजमाइश शुरू
गोरेयाकोठी में प्रखंड प्रमुख की कुर्सी के लिए जोर आजमाइश शुरू
प्रखंड प्रमुख के लिए कई नामों की चर्चा, लेकिन लड़ाई आर-पार की
गोरेयाकोठी प्रखंड प्रमुख की कुर्सी पर कब्जा के लिए जोर आजमाइश काफी तेजी से हो गई है वैसे तो मतगणना के बाद से ही इनकी सुगबुगाहट शुरू हो गई थी लेकिन अब जाकर अंदरखाने की बात चौक चौराहों तक भी पहुंच गई है अगर गोरियाकोठी की बात करें तो मुखिया दावेदारी निवर्तमान प्रमुख उषा देवी व पहली बार चुनाव लड़ दूसरे क्षेत्र से जीत दर्ज करने वाली अनुराधा सिंह के बीच ही दिख रही है
प्रमुख के लिए अन्य कई लोगों की भी दावेदारी हैं लेकिन अन्तोगत्वा लड़ाई आर-पार की ही दिख रही हैं काला डुमरा निवासी मनीष सिंह की पत्नी अनुराधा सिंह ने अपना क्षेत्र छोड़ सतवार पंचायत के बीडीसी का चुनाव लड़ा व जीत दर्ज की कोरोना महामारी व बाढ़ की विभीषिका के बीच मनीष सिंह द्वारा की गयी मदद का उन्हों खासा लाभ भी मिला. प्रमुख की कुर्सी पर काबिज होने में किसे सफलता मिलती है फिलहाल लोग अपने अपने हिसाब से कयास लगा रहे हैं।
कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।