Breaking News

मशरक-महाराजगंज लाइन में मेंटेनेंस कार्य को लेकर सोमवार को तीन घंटे बिजली की आपूर्ति रहेगी बंद

 मशरक-महाराजगंज लाइन में मेंटेनेंस कार्य को लेकर सोमवार को तीन घंटे बिजली की आपूर्ति रहेगी बंद



भगवानपुर हाट, (सीवान) : 132 केवी मशरख-महाराजगंज लाइन में पेड़ों की कटाई-छंटाई एवं महाराजगंज ग्रिड सब स्टेशन में मेंटेनेंस कार्य को लेकर सोमवार को तीन घंटे बिजली की आपूर्ति बंद रहेगी। सहायक कार्यपालक अभियंता ग्रिड सबस्टेशन विवेक कुमार ने बताया कि मेंटेनेंस कार्य के कारण सोमवार को दोपहर 12 बजे से शाम तीन बजे तक ग्रिड सब स्टेशन महाराजगंज(मलमलिया) से सभी 33 केवी फीडरों भगवानपुर लकड़ी नबीगंज, बसंतपुर, सरायपड़ौली , डुमरा एवं गोरेयाकोठी की बिजली की आपूर्ति बंद रहेगी।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।