Breaking News

स्माइल फाउंडेशन द्वारा स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन।

 स्माइल फाउंडेशन द्वारा स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन।



राजीव रंजन कुमार शर्मा।


सिवान-: स्माइल फाउंडेशन के स्थापना के बाद से स्माइल फाउंडेशन की टीम जोर शोर से अपने कार्यों को बखूबी निभा रही है। इसी क्रम में स्माइल फाउंडेशन की टीम द्वारा आंदर के अनुपम क्लासेस में छात्र-छात्राओं तथा ग्रामीणों के बीच रोग जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमे स्माइल फाउंडेशन के टीम द्वारा सभी को बीपी, शुगर और हृदय रोग के बारे में जागरूक किया गया। संस्था के संस्थापक श्री शकीलुर रहमान ने कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए सबसे पहले अनुपम क्लास के निदेशक श्री मुकेश यादव जी को धन्यवाद दिया जिन्होंने इस तरीके का कार्यक्रम का आयोजन अपने यहां करवाया साथ ही साथ श्री रहमान ने लोगों को जागरूक करते हुए बताया कि आज के फैशन के युग में लोगों का खाना पीना भी फैशन जैसा हो गया है जिससे कम उम्र में ही युवा घातक बीमारियों से ग्रसित होते जा रहे हैं वही संस्था के सदस्य चंदन कुमार ने लोगों को संबोधित करते हुए बताया कि कुछ ऐसी बीमारियां हैं जो साइलेंट किलर होती हैं और हमारे शरीर में घर कर चुकी होती हैं और हमें पता भी नहीं चलता जिस कारण हमारी अचानक मौत भी हो सकती है वही संस्था के सह-संस्थापक श्री अखलाकूर रहमान उर्फ निशु ने बताया कि हमारी संस्था लगातार लोगों को स्वास्थ्य और शिक्षा के प्रति जागरुक करने का कार्य करेगी जिसके तहत हम छोटे-छोटे तबकों में जाकर लोगों को जागरूक करने का काम करेंगे। कार्यक्रम के दौरान  छात्राओं की उपस्थिति भी अच्छी थी और संस्था की ओर से सारिका भारती ने सभी छात्राओं और महिलाओं को संबोधित करते हुए उन्हें मासिक स्वच्छता के बारे में अच्छे तरीके से समझाया जिसमें उन्होंने बताया कि महिलाओं में मासिक आना प्राकृतिक है परंतु इस दौरान बहुत सारी महिलाएं शर्माकर या घबराकर इस विषय पर खुलकर बात नहीं करना चाहती हैं जिस कारण बहुत सारी बीमारियों से ग्रसित हो जाती है जिसका सबसे बड़ा कारण यह है कि महिला का जनन अंग शरीर के आंतरिक भाग में होता है जिससे उन्हें बीमारी का पहचान नहीं हो पाता है इसलिए उन्होंने बताया कि महिलाएं अपने स्वच्छता के प्रति सजग रहें मासिक धर्म के दौरान स्वच्छ कपड़े का इस्तेमाल करें और अगर किसी तरह की कोई परेशानी होती है तो डॉक्टरी सलाह ले और उनसे खुलकर बात करें।

जागरूकता कार्यक्रम के बाद छात्र- छात्राओं का तथा ग्रामीणों का निशुल्क ब्लड प्रेशर, शुगर, तथा ब्लड ग्रुप जांच किया गया इसमें सबसे बड़ा योगदान अपोलो डायग्नोस्टिक, सिसवन ढाला के निदेशक मोहम्मद मुजफ्फर आफाक जी का रहा जिन्होंने टीम के साथ मिलकर लगभग डेढ़ सौ बच्चों का ब्लड ग्रुप टेस्ट किया और गांव के महिला और बुजुर्गों का शुगर और ब्लड प्रेशर जांच किया गया। कार्यक्रम के अंत में संस्था के संस्थापक ने अनुपम क्लासेज के निदेशक श्री मुकेश यादव जी को बहुत-बहुत धन्यवाद दिया कि इन्होंने इस तरीके के कार्य में रुचि लिया और संस्था का सहयोग किया।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।