Breaking News

आर पी एस किंडर गार्टन विद्यालय में अर्द्धवार्षिक परीक्षा परिणाम समारोह का आयोजन।

 आर पी एस किंडर गार्टन विद्यालय में अर्द्धवार्षिक परीक्षा परिणाम समारोह का आयोजन।


छात्र छात्राओं के साथ अभिभावक भी हुए सम्मानित।


राजीव रंजन कुमार शर्मा।



सिवान-: गोरेयाकोठी बाजार स्थित आर पी एस किंडर गार्टन विद्यालय में अर्द्धवार्षिक परीक्षा का परिणाम समारोह पूर्वक छात्रों के अभिभावकों के मौजूदगी में प्रदान किया गया।एवं वर्ष 2021 के सभी परीक्षाओं में स्कूल टॉप एवं क्लास टॉप आए छात्रों को एवं स्मार्ट गर्ल एवं बॉय चुने गए छात्रों को सम्मानित भी किया गया।इस मौके पर आए अभिभावकों को विद्यालय के निदेशक ने बताया कि बच्चों के पहले गुरु माता पिता होते हैं एवं दूसरे गुरु शिक्षक।घर पर बच्चों के पढाई में सहयोग करना एवं समय से विद्यालय भेजना अपनी जिम्मेवारी नही बल्कि कर्तव्य समझें।और इसके अलावे शिक्षक रमेश कुमार ने सभी बच्चों का मनोबल बढ़ाने के लिए ट्रैक गायन  'पापा कहते है बड़ा नाम करेगा' पर गाकर उत्साहित किए।मौके पर छात्रों के सभी अभिभावक एवं विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।