Breaking News

पटना हाईकोर्ट के निर्देश पर जांच टीम पहुँची जीरादेई।

 पटना हाईकोर्ट के निर्देश पर जांच टीम पहुँची जीरादेई।


तीन सदस्यीय अधिवक्ताओं की टीम थी शामिल।



राजीव रंजन कुमार शर्मा।


सिवान-: जीरादेई में पटना हाईकोर्ट के निर्देश पर शनिवार को  देशरत्न डॉक्टर राजेन्द्र प्रसाद के पैतृक आवास जीरादेई में अधिवक्ताओं की एक तीन सदस्यीय टीम पहुचीं।जांच टीम का नेतृत्व पटना हाईकोर्ट के वरीय अधिवक्ता निवेदिता निर्विकार ने किया।ज्ञात हो कि देशरत्न डॉक्टर राजेन्द्र प्रसाद की जन्मस्थली जीरादेई व उनके स्मारक की दयनीय स्थिति पर पटना हाईकोर्ट ने केंद्र व राज्य सरकार से तीन जनवरी तक जबाब तलब किया है।अधिवक्ताओं की टीम  ने पूरे एक घण्टे तक  पूरे आवास का निरीक्षण किया तथा सबका फोटोग्राफी किया।वरीय अधिवक्ता निवेदिता निर्विकार ने कहा कि भवन का स्थिति काफी दयनीय है तथा जिस  प्रारूप में भवन निर्मित हुआ था उसी प्रारूप में रहना चाहिए पर वह स्वरूप दिख नहीं रहा है।उन्होंने कहा कि पुराने भवन में किसी प्रकार का बदलाव नहीं होना चाहिए ।पटना हाईकोर्ट के वरीय अधिवक्ता संजीव कुमार ने ग्रामीणों से भी सुझाव लिया । उन्होंने कहा कि यहाँ शुद्ध पेयलजल तथा शौचालय का भी व्यवस्था नहीं है। आपकों बता दें कि इस टीम में पटना हाईकोर्ट के अधिवक्ता शम्भू शरण सिंह भी शामिल थे।देशरत्न डाक्टर राजेन्द्र प्रसाद के पैतृक संपत्ति  के प्रबंधक  रामेश्वर सिंह ने जाँच टीम को जीरादेई के बारे में विस्तार से बताया।इस मौके पर स्थानीय प्रशासन सीओ शुभेन्द्र झा ,बीडीओ जितेंद्र कुमार राम ,थानाप्रभारी कैप्टन शहनवाज आदि सभी लोग शामिल थे।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।