मकरियार पंचायत की उप मुखिया बनी मंजू।
मकरियार पंचायत की उप मुखिया बनी मंजू।
सुबाष कुमार शर्मा।
सीवान-: शुक्रवार को सदर प्रखंड कार्यालय में आयोजित शपथ ग्रहण कार्यक्रम के दौरान हुए मतदान में मंजू यादव पति राधेश्याम यादव ने सात वोट से गुड़िया देवी को पराजित किया। शपथ ग्रहण समारोह के पश्चात मकरियार पंचायत की उप मुखिया चुनाव के लिये दो प्रत्याशी मंजू यादव एवं गुड़िया देवी ने अपना नामांकन बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी विनीत कुमार के समक्ष प्रस्तुत किया। सभी उपस्थित 15 सदस्यों के द्वारा मतदान करने के पश्चात जब मतों की गिनती की गई तो मंजू देवी को 11 एवं गुड़िया देवी को 4 मत प्राप्त हुआ। इस तरह सात मतों से मंजू कुमारी ने मकरियार पंचायत के उप मुखिया का चुनाव जीत लिया। मौके पर सदर विधायक अवध बिहारी चौधरी, राम एकबाल मांझी, कलिस्टर यादव, भोला अंसारी, शौकत अंसारी, हबीबुल्लाह अंसारी, अरुण कुमार मांझी, विजय कुमार यादव, दिलीप कुमार गुप्ता, धनंजय यादव ,अमर यादव, सत्यदेव राम, सुभाष कुमार राम, मजिस्टर यादव, अजीमुद्दीन अंसारी, चंदन कुमार गुप्ता, मुकेश कुमार गुप्ता, एनुलहक अंसारी, वीरेंद्र यादव, निजामुद्दीन अंसारी, सुरेंद्र यादव, रामाशीष यादव समेत सैकड़ों लोगों ने जीत पर बधाई दी।
विज्ञापन प्रचार प्रसार हेतु सम्पर्क करें☎️+9173218 92241
कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।