Breaking News

शहर के महादेवा स्तिथ पाटलिपुत्रा स्कूल में सेंटा क्लॉज बन बच्चों ने मनाया क्रिसमस

 शहर के महादेवा स्तिथ पाटलिपुत्रा स्कूल में सेंटा क्लॉज बन बच्चों ने मनाया क्रिसमस


पुनीत कुमार मौर्य


सिवान - शहर के महादेवा स्तिथ पाटलिपुत्रा पब्लिक स्कूल में अध्यापक व बच्चों ने क्रिसमस पर्व मनाया। सेंटा क्लॉज तथा फेयरी बने बच्चे आकर्षण का केंद्र रहे। 



शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने भरपूर आनंद लिया। स्कूल के सभी बच्चों का अवकाश था, लेकिन वे विद्यालय आए। सेंटा तथा फेयरी बन कर आए बच्चों ने सभी का मन मोह लिया।   पाटलिपुत्र पब्लिक स्कूल के निदेशक राजन कुमार ने कहा कि हमारा राष्ट्र एक ऐसा उपवन है, जिसमें विविध धर्मों के पर्व रूपी पुष्प खिलते हैं। स्कूल में सभी राष्ट्रीय एवं सामाजिक पर्व मनाने का उद्देश्य अपने बच्चों को भारतीय संस्कृति से परिचित कराना है। उन्होंने ने आगे बताया जिस तरह सेंटा क्लाज बच्चों को गिफ्ट देकर प्रसन्न करते हैं वैसे ही सभी को अपने बड़ों की बात मानकर उन्हें खुश रखना चाहिए तथा सभी त्योहारों को हंसी खुशी मनाना चाहिए।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।