बिहार कैबिनेट में घोड़ासहन को नगर पंचायत बनाये जाने की मिली मंजूरी।।
बिहार कैबिनेट में घोड़ासहन को नगर पंचायत बनाये जाने की मिली मंजूरी।।
नगर पंचायत का दर्जा मिलने के साथ ही कहीं खुशी कहीं गम।।
घोड़ासहन पूर्वी चम्पारण:-
मंगलवार को हुए बिहार कैबिनेट की साल की अंतिम बैठक में घोड़ासहन को नगर पंचायत बनाए जाने के प्रस्ताव पर मोहर लगने से घोड़ासहन वासियों में खुशी की लहर दौड़ गयी। लोगों को उम्मीद है कि नगर पंचायत बनने से बाजार क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं का निदान होगा। सुनियोजित विकास के दरवाजे भी खुलेंगे।नगर पंचायत बनाये जाने से कई लोगों में खुशी है तो वहीं नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों में मायूसी छा हुई है।बताते चले कि घोड़ासहन को नगर पंचायत का दर्जा देने की मांग यहां के लोगो द्वारा कई वर्षों से लगातार की जा रही थी. स्थानीय लोगों की मानें तो 1992 से ही घोड़ासहन को नगर पंचायत में शामिल करने के लिए लगातार मांग की जा रही थी.जो 2021 के सफलता मिली है.प्रखण्ड विकास पदाधिकारी बिंदु कुमार ने बतया की नगर पंचायत के परिसीमन में घोड़ासहन उत्तरी पंचायत व घोड़ासहन दक्षिणी पंचायत को नगर पंचायत में पूर्णरूपेण विलय किया गया है.शहर के सटे पुरनहिया पंचायत के वार्ड नं 1, 2, 3, 4, 5, 6 शामिल किया गया है।जबकि श्रीपुर पंचायत के वार्ड नं 9, 10, 11 को शामिल करते हुए कदमवा पंचायत के वार्ड नं 8 को परिसीमन में जोड़ा गया है।नगर पंचायत बन जाने से लगभग 35 हजार से अधिक जनता लाभान्वित होंगे।विदित हो कि घोड़ासहन में रेलवे स्टेशन, 4 राष्ट्रीयकृत बैंक, विधुत अवर प्रमंडल कार्यालय, सीमा शुल्क अधीक्षक कार्यालय सहित अन्य कई शहरी सुविधाएं पहले से उपलब्ध है।अब नगर पंचायत बन जाने से शहर में साफ सफाई की सुविधा,बेहतर पेयजल आपूर्ति समेत अन्य कई तरह की सुविधाएं उपलब्ध होगी।ईधर कैबिनेट की बैठक में मुहर लग जाने के बाद नगर पंचायत के चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही 3 से 4 महीने में नगर पंचायत की चुनाव होने की संभावना जताई जा रही हैं.उम्मीद है की मार्च अप्रैल में होने वाले बिहार नगर पंचायत/परिसद चुनाव के साथ घोड़ासहन का चुनाव सम्पन करा लिया जायेगा.सिकरहना अनुमंडल पदाधिकारी इफ्तखार अहमद ने बताया कि कैबिनेट से मंजूरी मिलने की जानकारी मिली है यह काफी खुशी का विषय है.अनुमंडल क्षेत्र का घोड़ासहन भी अब शहरी क्षेत्र के श्रेणी में आ गया है इससे घोड़ासहन सीमावर्ती क्षेत्र के विकास में काफी तेजी मिलेगी, लोगों के शहरी सुविधाएं भी मुहैया होगी,इधर नगर पंचायत बनाये जाने की कैबिनेट की मंजूरी मिलने के बाद जाप के छात्र जिलाअध्यक्ष आकाश सिंह सहित कई सारे स्थानीय एवं प्रबुद्ध लोगो ने हर्ष व्यक्त किया है।जबकि उक्त दोनों पंचायतों के नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों का मन क्षुब्ध बतया जा जा रहा है। बताते चलें कि कुछ महीने पूर्व ही ढाका विधायक पवन जयसवाल ने विधानसभा में घोड़ासहन को नगर परिषद बनाने की मांग जोर शोर से उठाई थी. विधायक पवन जसवाल ने नगर पंचायत का दर्जा मिलने के बाद मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री को बधाई दी है,उन्होंने बताया कि वह घोड़ासहन को नगर के रूप में शामिल करने के लिए काफी दिनों से प्रयासरत थे जिसमें उनको सफलता मिली है मेरा चुनावी वादा भी पूरा हुआ ।।
कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।