Breaking News

अध्यक्ष राहुल गांधी मोगा में एक रैली के माध्यम से राज्य विधानसभा चुनावों के लिये पार्टी के प्रचार अभियान की शुरूआत करेंगे।

 पंजाब चुनाव: नए साल में राहुल गांधी मोगा से फूकेंगे चुनावी बिगुल, वरिष्ठ नेताओं के साथ भी करेंगे बैठक




आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव को देखते हुए करीब सभी पार्टियां अब चुनावी मैदान में नजर आ रही हैं। कांग्रेस की बात करें, तो नए साल में यानी 3 जनवरी को वरिष्ठ नेता और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी मोगा में एक रैली के माध्यम से राज्य विधानसभा चुनावों के लिये पार्टी के प्रचार अभियान की शुरूआत करेंगे। 


पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी देते हुये बताया कि गांधी का उस दिन कार्यक्रम काफी व्यस्त रहेगा और पार्टी के दो अन्य कार्यक्रमों में भी शिरकत करेंगे। इसके अलावा वह पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ भी बैठक कर उनके साथ विधानसभा चुनावों को लेकर सलाह मश्विरा करेंगे।

मोगा से ही क्यों फूकेंगे चुनावी बिगुल?

सूत्रों के अनुसार मोगा राज्य के मालवा क्षेत्र में आता है और मालवा में विधानसभा की सबसे ज्यादा सीटें हैं। राज्य की 117 सदस्यीय विधानसभा में मालवा क्षेत्र से 69 सीटें हैं जिनमें से 2017 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस 40 पर विजयी रही थी। मालवा ने ही कांग्रेस की सत्ता की राह आसान की थी इसलिये पार्टी इस बार इस जिले से अपना चुनाव प्रचार अभियान शुरू कर रही है। मोगा जिले में विधानसभा की 15 सीटें जिनमें से कांग्रेस को दस में जीत हासिल हुई थी।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।