मशरक सीओ सड़क दुर्घटना में घायल, अस्पताल में भर्ती
मशरक सीओ सड़क दुर्घटना में घायल, अस्पताल में भर्ती
मशरक (सारण) : मशरक अंचल पदाधिकारी ललित कुमार सिंह सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया जहां इलाज चल रहा है। सीओ मशरक ललित कुमार सिंह शनिवार को सुबह टहलने के लिए मशरक-मलमलिया मुख्य पथ एसएच- 73पर निकले थे इसी बीच अनियंत्रित बाइक ने धक्का मार दिया। सड़क किनारे गिरे सीओ को बेचैनी में देख राहगीर ने निजी क्लीनिक में भर्ती कराया जहां इलाज चल रहा है। डाॅ अवनिन्द्र शरण ने कहा कि सीओ ललित कुमार सिंह का पैर फैक्टर हो गया है। इलाज हो रहा है।
कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।