घोड़ासहन भारत रत्न अटल बिहारी की जयंती को सुशासन दिवस के तौर पर मनाएगी भाजपा
घोड़ासहन पूर्वी चम्पारण:
अटल सभागार में प्रखंड के भाजपा मंडल की बैठक गुरुवार को हुई.जिसमे भारत रत्न पूर्व प्रधानमन्त्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा आगामी 25 दिसंबर को राज्य भर में सुशासन दिवस का आयोजन किया जायेगा.घोड़ासहन मंडल भर में इस कार्यक्रम के सफलतापूर्ण आयोजन के लिए भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री नागमणि सिंह द्वारा सभी शक्ति केन्द्र व बुथ प्रभारी की नियुक्ति कर कार्यक्रम को सुशासन दिवस के रूप में मनाकर सफल बनाने की योजना बनाई ।इस आयोजन के लिए बारे में जानकारी देते हुए भाजपा जिला कार्यक्रम प्रभारी श्री प्रभु नारायण जी ने आज कहा कि भारतीय राजनीति के अजातशत्रु कहे जाने वाले पूर्व प्रधानमन्त्री अटल जी आजाद भारत के उन गिने चुने नेताओं में से एक थे जिनका जुड़ाव सीधे लोगों के दिलों से था. विराट व्यक्तित्व के धनी अटल जी मानवीय गुणों से ओतप्रोत एक ऐसे राजनेता थे जिनका पूरा जीवन देश सेवा को समर्पित रहा. आज भी उनका कार्यकाल सुशासन के लिए याद किया जाता है. जन-जन के प्रिये अटल जी की जयंती पर होने वाले आयोजनों में सभी जिलावासी सहभागी बन सके इसीलिए इस दिन भाजपा द्वारा पूरे जिला भर में सुशासन दिवस का आयोजन किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि इस भाजपा संगठन जिला ढाका के सभी मंडलो में भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं द्वारा अस्पतालों में फल वितरण,पुस्तकालयों में किताबें दान करना,स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, कवि सम्मेलन जैसे जनसेवा के कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे. इसके अतिरिक्त जगह-जगह पर पोस्टर निर्माण, निबंध लेखन आदि का आयोजन भी किया जाएगा. इस दिन ढाका में एक सेमिनार तथा मंडल स्तर पर विचार गोष्ठियों भी आयोजित की जाएंगी. प्रभु नारायण जी ने कहा 25 दिसंबर को जिला के सभी बूथों पर अटल जी की प्रतिमा व तस्वीरों पर माल्यार्पण किया जायेगा. इसके अतिरिक्त लोगों को केंद्र सरकार द्वारा समाज के हर वर्ग के विकास व सशक्तिकरण के लिए चलायी जा रही 122 योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया जाएगा.उन्होंने कहा कि सुशासन दिवस के इस कार्यक्रम को लेकर भाजपा पूरी तरह से तैयार है. पार्टी के कार्यकर्ता अपने स्तर से कोने-कोने में इसका आयोजन कर रहे हैं. कार्यकर्ताओं में इस कार्यक्रम को लेकर ख़ासा उत्साह व्याप्त है. हमें पूर्ण विश्वास है कि यह कार्यक्रम सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित करेगा। बैठक में श्री प्रभु नारायण, अरुण पाण्डेय, शम्भु सिंह, रामाकांत गुप्ता,बच्चा शरण, कन्हैया कुमार,नवीन सिंह एवं मंडल कार्यसमिति सदस्य व पंचायत अध्यक्ष शामिल हुए।
कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।