अटल बिहारी की जयंती पर ऐसे सजेगा बिहार, बूथों तक दी जाएगी 122 योजनाओं की जानकारी
अटल बिहारी की जयंती पर ऐसे सजेगा बिहार, बूथों तक दी जाएगी 122 योजनाओं की जानकारी
Atal Bihari Vajpayee's birth Anniversary: बिहार भारतीय जनता पार्टी (BJP) पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती (Atal Bihari Vajpayee's birth Anniversary) 'सुशासन दिवस' (Sushasan Divas) के रूप में मनाएगी.
Patna: बिहार भारतीय जनता पार्टी (BJP) पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती (Atal Bihari Vajpayee's birth Anniversary) 'सुशासन दिवस' (Sushasan Divas) के रूप में मनाएगी. 25 दिसंबर को कार्यकर्ता राज्य के सभी बूथों पर वाजपेयी की प्रतिमा व तस्वीरों पर माल्यार्पण करेंगे. इस मौके पर कई और कार्यक्रमों के आयोजन किए जा रहे हैं.
भाजपा प्रदेश मुख्यालय में गुरुवार को आयोजित एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव रंजन, सिद्दार्थ शंभू, कला संस्कृति प्रकोष्ठ के संयोजक वरुण सिंह ने वाजपेयी की 97 वीं जयंती पर पार्टी द्वारा आयोजित किये जा रहे सुशासन दिवस के बारे में विस्तार से बताया.
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव रंजन (BJP State Vice President Rajiv Ranjan) ने कहा कि देश और जनता की सेवा में सदैव तत्पर और निरंतर समर्पित रहने वाली हमारी पार्टी के लिए सेवा ही कर्म है और सेवा ही धर्म है. पूर्व प्रधानमंत्री भी सेवा और सुशासन के लिए जाने जाते हैं, इसीलिए उनकी जयंती को भाजपा सुशासन दिवस के तौर पर मनाती आ रही है.
उन्होंने कहा कि कवि रहे पूर्व प्रधानमंत्री के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर यानी 24 दिसंबर को भाजपा के कला संस्कृति प्रकोष्ठ द्वारा राष्ट्रीय अटल सम्मान समारोह सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. इस कार्यक्रम में देश की चर्चित हस्तियां अपनी प्रस्तुती देंगी, साथ ही विभिन्न विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा.
रंजन ने कहा कि 25 दिसंबर को राज्य के सभी बूथों पर अटल जी की प्रतिमा व तस्वीरों पर माल्यार्पण किया जाएगा. इसके अतिरिक्त लोगों को केंद्र सरकार द्वारा समाज के हर वर्ग के विकास व सशक्तिकरण के लिए चलायी जा रही 122 योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया जाएगा.
उन्होंने कहा कि इस दिन राज्य के सभी जिलों में भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं द्वारा अस्पतालों में फल वितरण, पुस्तकालयों में किताबें दान करना, स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, कवि सम्मेलन जैसे जनसेवा के कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे.
कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।