पांच महीने पहले हुई थी बड़ी बहन की सगाई, घर में मृत मिलीं दो सगी बहनें
पांच महीने पहले हुई थी बड़ी बहन की सगाई, घर में मृत मिलीं दो सगी बहनें
घटना नामकुम थाना क्षेत्र स्थित बेलबागान की है. मृतका की पहचान संजय कुमार लखानी की बड़ी बेटी शीतल लखानी (26 वर्ष) और छोटी बेटी मान्या लखानी (15 वर्ष) के रूप में हुई है.
रांचीः राजधानी में दो बहनों की संदिग्थ परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है. मृतका बहनों के नाम शीतल लखानी और मान्या लखानी है. इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है. घरवालों ने इस घटना की सूचना नामकुम थाना पुलिस को दी है. इस अप्रत्याशित घटना के बाद क्षेत्र के लोग जहां अचंभित हैं, वहीं पीड़ित परिवार शोक में है.
नामकुम थाना क्षेत्र की घटना
जानकारी के मुताबिक, घटना नामकुम थाना क्षेत्र स्थित बेलबागान की है. मृतका की पहचान संजय कुमार लखानी की बड़ी बेटी शीतल लखानी (26 वर्ष) और छोटी बेटी मान्या लखानी (15 वर्ष) के रूप में हुई है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पीड़ित मां ने बताया कि बुधवार को मान्या का बर्थडे था. सभी ने साथ ही छोटी बहन का जन्मदिन मनाया था.
रात में साथ गई थीं सोने
रात में खाना खाने के बाद दोनों साथ में सोने गई थीं. सुबह 5 बजे जब वो दोनों के कमरें में गईं तो बड़ी बेटी बेड पर और छोटी जमीन पर बेसुध पड़ी थी. आनन-फानन में उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. नामकुम थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस तफ्तीश में जुट गई है.
हाल ही में हुई थी सगाई
शव का पोस्टमार्टम RIMS में करा लिया गया है, लेकिन अभी तक मौत के कारणों का पता नहीं चला पाया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ स्पष्ट हो पाएगा. वहीं FSL की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच कर रही है. इसके अलावा ये भी सामने आया है कि बड़ी बेटी शीतल लखानी की 5 महीने पहले ही सगाई हुई थी. दो महने बाद शादी होने वाली थी. हालांकि अभी तक शादी की तारीख तय नहीं थी. डेट पर दोनों परिजनों की तरफ से चर्चा चल रही है.
कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।