पुलिस ही लगा रही शराबबंदी को पलीता, तस्करी में लिप्त सिपाही अरेस्ट, चार पुलिसकर्मी निलंबित
पुलिस ही लगा रही शराबबंदी को पलीता, तस्करी में लिप्त सिपाही अरेस्ट, चार पुलिसकर्मी निलंबित
सिपाही जितेंद्र कुमार सिंह के बारे में पुलिस को सूचना मिली थी कि वह अवैध तरीके से शराब की तस्करी कर रहा है. इसके बाद रेल डीएसपी मुजफ्फरपुर और रेल डीएसपी समस्तीपुर के नेतृत्व में छापेमारी की गई
समस्तीपुर: सूबे में शराबबंदी के सरकारी प्लान को उसके रखवारे ही पलीता लगा रहे हैं. पुलिस पर शराबबंदी को फेल करने के कई आरोप लगे हैं और एक बार फिर ऐसा ही मामला सामने आया है. राजकीय रेल थाना समस्तीपुर में एक सिपाही को भारी में मात्रा में शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है.
54 लीटर शराब जब्त
जानकारी के मुताबिक, सिपाही जितेंद्र कुमार सिंह के बारे में पुलिस को सूचना मिली थी कि वह अवैध तरीके से शराब की तस्करी कर रहा है. इसके बाद रेल डीएसपी मुजफ्फरपुर और रेल डीएसपी समस्तीपुर के नेतृत्व में छापेमारी की गई. छापेमारी के क्रम में बैरक से तलाशी के दौरान सिपाही के ट्रॉली बैग और बोर में छुपकर रखे 54 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त किया गया है.
मामले की जांच शुरू
पुलिस ने सिपाही जितेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है. इस मामले में समस्तीपुर रेल डीएसपी नवीन चंद्र मिश्रा का बतानां है कि 22 दिसम्बर की देर रात पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी की रेल थाना समस्तीपुर के द्वारा कुछ शराब कारोबारी को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार कर छोड़ दिया गया है. साथ ही जब्त शराब को गलत उद्देश्य छुपाकर रखा गया है.
सिपाही किया गया गिरफ्तार
इस सूचना के बाद रेल एसपी मुजफ्फरपुर अशोक कुमार सिंह के निर्देश पर मुजफ्फरपुर पुलिस निरीक्षक विधि व्यवस्था और पुलिस निरीक्षक मुजफ्फरपुर और रेल डीएसपी समस्तीपुर को जांच के लिए भेजा गया. जहां इन अधिकारियों ने रेल थाना के नवनिर्मित भवन के तीसरे तले पर अंदर से बंद एक कमरे को खुलवाकर तलाशी ली. जहां बोरे में छुपा कर और ट्रॉली बैग में रखें 54.6 लीटर विदेशी शराब को बरामद किया. जिसके बाद रेल एसपी के निर्देश पर उस कमरे में मौजूद सिपाही जितेंद्र कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है.
थानाध्यक्ष भी निलंबित
इस मामले में एएसआई बागेश्वर तिवारी ,डीपीसी जितेंद्र कुमार ,सिपाही रंजीत कुमार, सिपाही मुन्ना कुमार राम और गृहरक्षक विकास कुमार राणा को निलंबित किया गया है. साथ ही रेल थानाध्यक्ष समस्तीपुर नंदकिशोर सिंह को भी अवैध शराब बरामदगी के संदर्भ में लापरवाही बरते जाने एवं कनीय पुलिस कर्मियों पर नियंत्रण नही रख पाने को लेकर निलंबित किया गया है.
कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।