Breaking News

समाजसेवी महावीर साह की धर्म पत्नी बनी पचरुखी प्रमुख

 समाजसेवी महावीर साह की धर्म पत्नी बनी पचरुखी प्रमुख





सबको साथ लेकर चलना मेरा संकल्प

विकाश के लिए किसी से भेदभाव नही

सुबाष कुमार शर्मा

सिवन। पचरूखी प्रखंड प्रमुख के पद पर तारा देवी ने अपना कब्जा जमा लिया है। बता दे की पचरुखी प्रखंड प्रमुख की कुर्शी पर झुनापुर गांव निवासी सह समाजसेवी नुरूलहक अंसारी की पत्नी पूर्व प्रमुख शहनाज खातून भी दुबारा अपने नाम पर करने के लिए लगी थी, लेकिन मंगलबार को हुए चुनाव में उनको तारा देवी ने हरा कर प्रखंड की कुर्शी पर अपना कब्जा जमा लिया। बता दे कि प्रमुख तारा देवी पचरुखी निवासी महावीर साह की धर्म पत्नी हैं। महावीर साह भी पहले से ही समाज के सेवा में लगे रहते थे। साथ ही सांसद प्रतिनिधि और पचरुखी प्रखंड मुख्यालय के जदयू नेता भी है। उन्होंने कहा कि विकास के मामले में किसी से कोई भेदभाव नही होगा। प्रखंड के सभी पँचायत में विकाश की गंगा बहेगी। सबका साथ और सबका विकाश करना ही मेरा संकल्प हैं।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।