Breaking News

गांजा तस्करी की आरोपी महिला बन गयी वार्ड सदस्या, शपथ ग्रहण के लिए मुन्नी देवी को जेल से लाया




बिहार खबर :- 

वैशाली : गांजे की तस्करी करने वाली महिला ने पंचायत चुनाव में बाजी मारी है। नॉमिनेशन के बाद पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर जेल भेजा था जेल में रहकर उसने चुनाव जीता। पद और गोपनियता की शपथ दिलाने के लिए उसे जेल से प्रखंड कार्यालय लाया गया। जहां शपथ ग्रहण के बाद मुन्नी देवी को वापस जेल भेजा गया। वैशाली के भगवानपुर प्रखंड कार्यालय में आज रघुनाथपुर इमादपुर पंचायत की वार्ड सदस्या मुन्नी देवी को शपथ दिलायी गयी। जेल से उन्हें लेकर पुलिस भगवानपुर प्रखंड कार्यालय आई थी। बताया जाता है कि गांजा तस्करी के आरोप में मुन्नी देवी को उस वक्त गिरफ्तार किया गया था जब चुनाव लड़ने के लिए मुन्नी देवी नॉमिनेशन करने पहुंची थी।जेल में रहकर मुन्नी चुनाव भी लड़ा और जीत भी हासिल की। जीत हासिल करने के बाद मुन्नी देवी को हाजीपुर जेल से भगवानपुर प्रखंड कार्यालय लेकर पुलिस पहुंची जहां वार्ड सदस्या मुन्नी देवी को पद और गोपनियता की शपथ दिलायी गयी। इस दौरान प्रखंड कार्यालय में उनके समर्थकों की भारी भीड़ देखी गयी। समर्थकों ने फूल माला के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। मुन्नी देवी को गुलाल अबीर लगाकर लोगों ने अपनी खुशी जतायी। शपथ लेने के बाद मुन्नी देवी को हाजीपुर जेल भेज दिया गया। वहीं मुन्नी देवी ने मशरक न्यूज बिहार को बताया कि हम कानून का पालन करना है और कानून के उपर मुझे पुर्ण विश्वास है कि मुझे न्याय जल्द मिलेगा और आप सबको के बीच रहकर क्षेत्र विकास करेंगे

अपने क्षेत्र  की खबरों के लिए डाउनलोड करें बिहार खबर (Bihar Khabars) ऐप

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।