Breaking News

मशरक स्टेशन रोड में दुकान का बीम छत गिरा, स्वर्ण व्यवसायी समेत तीन घायल, एक पटना रेफर

 मशरक स्टेशन रोड में दुकान का बीम छत गिरा, स्वर्ण व्यवसायी समेत तीन घायल, एक पटना रेफर





मशरक (सारण): मशरक स्टेशन रोड में पुराने मकान के नव निर्माण के दौरान बगल के स्वर्ण व्यवसाई के दुकान में दीवाल तोड़ने के दौरान बीम छत गिरने से स्वर्ण व्यवसाई समेत तीन दब गया। घायलों को बाहर निकाल मशरक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। घायल स्वर्ण ब्यवसायी मशरक रेलवे जंक्शन के पास स्व. गंगा प्रसाद का 45 वर्षीय पुत्र राजकुमार प्रसाद तथा बगल के दुकानदार का सहयोगी मुन्ना कुमार एवं राजकुमार का पुत्र रवि कुमार बताया जाता है। स्वर्ण व्यवसाई राजकुमार का मशरक स्टेशन रोड में सोने चांदी और बर्तन की दुकान है। इलाज के दौरान घायल व्यवसाई की पत्नी ने बताया कि मकान मालिक के द्वारा जबरदस्ती दुकान खाली करने को लेकर दुकान का दिवाल तोरा जाने लगा जिसमें इनके द्वारा रोकें जाने के दौरान एकाएक बीम एवं छत का टुकड़ा इनके उपर गिर पड़ा जिसमें यह दब गए। जिन्हें इलाज के मशरक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां से बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। वही घायल व्यवसाई को महिला के द्वारा घायलावस्था में थाना पुलिस के पास न्याय की गुहार लगाई गयी मौके पर थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने महिला को पहले इलाज कराने की व्यवस्था कराते हुए मामलेे में जांच-पड़ताल कर रही है।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।