चंपारण सत्याग्रह जितना गांधी का उतना ही राजेन्द्र प्रसाद का भी : संजय जायसवाल
इंडिया पॉजिटिव व डॉ राजेंद्र प्रसाद सेवा समर्पण ट्रस्ट द्वारा नई दिल्ली में प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद जी की 137वीं जयंती पर आयोजित कॉन्क्लेव को संबोधित करते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व सांसद संजय जायसवाल ने कहा कि चंपारण सत्याग्रह जितना महात्मा गांधी जी का है उतना ही डॉ राजेंद्र प्रसाद जी का भी है।
उन्होंने कहा कि चंपारण सत्याग्रह में महात्मा गांधी का जिस प्रकार डॉ राजेंद्र प्रसाद ने सहयोग किया, वह वैसा ही है जैसा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रथयात्रा के दौरान आज से 20 वर्ष पूर्व लाल कृष्ण आडवाणी जी का किया था। सभी कागजात व डॉक्यूमेंट का कार्य डॉ राजेंद्र प्रसाद जी ने चंपारण सत्याग्रह का किया था, जिस वजह से अंग्रेजी शासन के बाइसरॉय को अपना निर्णय वापस लेना पड़ा।
पूर्व मंत्री व सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा कि राजेंद्र बाबू की सबसे बड़ी उपलब्धि ये है कि उन्होंने सहज भारत को राष्ट्रपति भवन में स्थापित किया है। मुख्यातिथि केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि राजेंद्र बाबू के जीवन से बहुत कुछ सीखने को मिलता है। कार्यक्रम के सूत्रधार मनीष सिन्हा ने कहा कि उनका संगठन प्रथम राष्ट्रपति की यादों को संजोने में जुटा है।
कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।