Breaking News

एमएम कॉलेज कैंपस के पास मिली शराब की बोतलें, नेताओं ने लिया जायजा

 



एमएम कॉलेज कैंपस से दूर शराब की बोतल मिलने की खबर मीडिया में सामने आने के बाद कई राजनीतिक दलों के नेता शनिवार को कैंपस पहुंचे। कैंपस पहुंचने वालों में  बीजेपी प्रवक्ता डॉ विनोद शर्मा, कांग्रेस नेता फहीम अहमद, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अजमीन बारी और राजद राज्य कार्यकारी समिति के सदस्य तनवीर रिजवी शामिल थे। इन लोगों ने कहा कि जहां शराब की बोतलें मिली है, वो स्थल मुख्य कॉलेज कैंपस से दूर है। वहां जंगल-झाड़ है और परती जमीन है। देखने से लगता है कि वहां लोगों का आना-जाना बहुत कम होता है। 


उन्होंने आगे कहा कि जहां शराब की बोतलें मिली हैं वो जगह खुली भी है। कोई भी बाहरी व्यक्ति कभी भी वहां आ-जा सकता है। ऐसे में कॉलेज प्रबंधन के वश में कुछ नहीं है। नेताओं ने कहा कि वर्तमान प्राचार्य प्रोफेसर अंजूम अशरफी कॉलेज की प्रगति के लिए काफी कार्य कर रहे हैं। यहां काफी बदलाव आया है। इस तरह की हरकतें कॉलेज को बदनाम करने की है। इन नेताओं ने कॉलेज प्रबंधन की काफी तारीफ की। प्राचार्य को गुलदस्ता भी भेंट किया।

प्राचार्य प्रो. अंजुम अशरफी ने नेताओं का आभार प्रकट किया। कहा कि बिहार में शराब पीना और रखना अपराध है। कानून का सख्ती से पालन करवाने के लिए पुलिस दिनरात प्रयत्न कर रही है। ऐसे में असामाजिक तत्वों द्वारा इस तरह की हरकत करना थोड़ी परेशान करनेवाली बात है। पुलिस मामले में सख्त कार्रवाई करे। जहां शराब की बोतलें मिली हैं जरूर वो जमीन कॉलेज की है। लेकिन वो जगह पूरी तरह खुली हुई और परती है। वहां कॉलेज की कोई गतिविधि नहीं होती है। ऐसे में कॉलेज प्रबंधन बहुत कुछ करने की स्थिति में नहीं है।


कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।