पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, चेक करें आज सस्ता हुआ या महंगा?
Petrol Diesel Price Today: पेट्रोलियम कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं। आज 6 दिसंबर को दिल्ली में पेट्रोल के रेट नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद के लगभग बराबर है। लेकिन, अभी राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में पेट्रोल पोर्ट ब्लेयर से 12 रुपये 45 पैसे महंगा है। यहां देश में सबसे सस्ता पेट्रोल 82.96 रुपये और डीजल भी सबसे सस्ता 77.13 रुपये प्रति लीटर के भाव से बिक रहा है।
अब मेट्रो शहरो में सबसे सस्ता पेट्रोल दिल्ली में है। यहां पेट्रोल की कीमत अब मुंबई से 14.57 रुपये सस्ता है। कोलकाता से यहां पेट्रोल 9:26 रुपये तो चेन्न्ई से 5.99 रुपये सस्ता है। वहीं, अगर अन्य शहरों की बात करें तो राजस्थान के श्रीगंगानगर के मुकाबले दिल्ली में पेट्रोल 16.70 रुपये प्रतिलीटर सस्ता पड़ रहा है। बता दें आज 32वें दिन भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई कटौती या बढ़ोतरी नहीं की गई है।
कच्चे तेल की बात करें तो अर्थव्यवस्थाओं द्वारा रणनीतिक तेल भंडार से तेल जारी करने की घोषणा की थी, जिससे तेल की कीमतों पर दबाव बना था और ओमिक्रान के कारण इस पर और अधिक दबाव बन गया है। अमेरिका में सप्ताहांत पर कारोबार बंद होने पर लंदन ब्रेंट क्रूड 69.88 डॉलर प्रति बैरल पर और अमेरिकी क्रूड 66.22 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।
महंगे पेट्रोल बेचने वाले टॉप-10 देशों में भारत नहीं
इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट (ईआईयू) द्वारा प्रकाशित एक हालिया अध्ययन में दुनिया के उन 10 शहरों को दिखाया गया है, जहां पेट्रोल सबसे महंगा है। हालांकि, भारत इस सूची में टॉप-10 में नहीं है। ईआईयू द्वारा यह सर्वेक्षण 16 अगस्त से 12 सितंबर, 2021 के बीच किया गया था, उस समय जब एक लीटर पेट्रोल की कीमत लगभग 21% बढ़ गई थी। रिपोर्ट के अनुसार, नीदरलैंड का एम्सटर्डम दूसरे स्थान पर है, जहां एक लीटर पेट्रोल की कीमत 164.03 रुपये है। तीसरे स्थान पर नॉर्वे का ओस्लो शहर है, जहां कीमत 155 रुपये प्रति लीटर है। वहीं, दुनिया के सबसे महंगे शहर में शुमार इजरायल के तेल अवीव में एक लीटर पेट्रोल की कीमत लगभग 151 रुपये है।
मुख्य शहरों में आज इस रेट पर बिक रहा पेट्रोल-डीजल
| शहर | पेट्रोल (रुपये/लीटर) |
डीज़ल (रुपये/लीटर) |
दिल्ली की तुलना में पेट्रोल के रेट में अंतर रुपये में |
| श्रीगंगानगर | 112.11 | 95.26 | -16.7 |
| पोर्ट ब्लेयर | 82.96 | 77.13 | 12.45 |
| जयपुर | 107.06 | 90.7 | -11.65 |
| दिल्ली | 95.41 | 86.67 | 0 |
| मुंबई | 109.98 | 94.14 | -14.57 |
| चेन्नई | 101.4 | 91.43 | -5.99 |
| कोलकाता | 104.67 | 89.79 | -9.26 |
| भोपाल | 107.23 | 90.87 | -11.82 |
| रांची | 98.52 | 91.56 | -3.11 |
| बेंगलुरु | 100.58 | 85.01 | -5.17 |
| पटना | 105.9 | 91.09 | -10.49 |
| चंडीगढ़ | 94.23 | 80.9 | 1.18 |
| लखनऊ | 95.28 | 86.8 | 0.13 |
| नोएडा | 95.51 | 87.01 | -0.1 |
स्रोत: आईओसी
सबसे महंगा तेल किस राज्य में
राजधानी दिल्ली में देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) के पंप पर शुक्रवार को पेट्रोल की कीमत 95.41 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 86.67 रुपये प्रति लीटर पर टिके रहे। वैट की अलग-अलग दरों की वजह से राजस्थान में जहां 112 रुपये प्रति लीटर बिका रहा है तो वहीं, पोर्ट ब्लेयर में एक लीटर पेट्रोल के लिए महज 82.96 रुपये ही खर्च होंगे।
यह भी पढ़ें:
अगर डीजल की बात करें तो पोर्टब्लेयर में 77.13 रुपये तो श्रीगंगानगर में 95.26 रुपये प्रति लीटर है। इंडियन ऑयल कार्पोरेशन लिमिटेड की वेबसाइट के अनुसार मुंबई में पेट्रोल की कीमत 109.98 और डीजल की कीमत 94.14 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल का दाम 104.67 व डीजल 89.79 रुपये लीटर है। वहीं चेन्नई में भी पेट्रोल 101.40 रुपये लीटर है तो डीजल 91.43 रुपये लीटर है।
हर सुबह होती तय होती हैं कीमतें
दरअसल विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत के आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ाना पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल , भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम रोज़ाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं।
SMS के जरिए ऐसे जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के रेट
आप अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं।
कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।