Breaking News

VIDEO: ‘क्योंकि आपको कैट पसंद है…’, जब कपिल शर्मा के ऐसा पूछते ही शरम से लाल हो गए थे विकी कौशल

 



विकी कौशल और कटरीना कैफ की शादी की रस्में जल्द शुरू होने वाली हैं। उनके घर पर हलचलें बढ़ गई हैं। शादी की तैयारियों को लेकर उन्हें एक दूसरे के घर जाते हुए देखा गया। विकी और कटरीना सोशल मीडिया पर पहले से ही ट्रेंड कर रहे हैं। उनके कई पुराने वीडियोज वायरल हो रहे हैं। इन्हीं में से एक वीडियो दिखाते हैं जब विकी, कपिल शर्मा के शो में पहुंचे थे। कपिल के शो पर कोई आए और वह उनसे मजाकिया सवाल ना पूछें तो ऐसा कैसे हो सकता है। कपिल ने कैट को लेकर ऐसा सवाल किया कि विकी कौशल कुछ बोल नहीं पाए, बस वह शरमाते रहे।

कपिल का विकी से सवाल

दरअसल यह वीडियो तब का है जब विकी अपनी फिल्म ‘भूत’ का प्रमोशन करने पहुंचे थे। कटरीना कैफ के फैन पेज से शेयर किया गया वह वीडियो वायरल हो गया है। कपिल दर्शकों के सवाल विकी से पूछते हैं, ‘आजकल बिल्ली रास्ता काट जाए तो आप माइंड नहीं करते क्योंकि आपको कैट पसंद है' कपिल ने भले ही यहां बिल्ली से जुड़ा सवाल पूछा लेकिन कैट से उनका इशारा साफ कटरीना की ओर ही था। उस वक्त से ही दोनों के डेट करने की खबरें चल रही थीं।

फिर दिया ये जवाब

कपिल का यह सवाल सुनकर विकी काफी देर शरमाते रहे। वहीं दर्शक ठहाके लगाने लगे। थोड़ा रुककर विकी कौशल जवाब देते हुए कहते हैं, ‘ये काफी डरावना सवाल था।‘ बता दें कि विकी और कटरीना की शादी की रस्में 7 से 9 दिसंबर तक चलने वाली हैं। वह राजस्थान के सवाई माधोपुर स्थित सिक्स सेंस फोर्ट में सात फेरे लेंगे।


कई खबरें बटोर रहीं सुर्खियां

कपल की शादी से जुड़ी अब तक कई खबरें सामने आ चुकी हैं। हालांकि उनकी ओर से इस बारे में आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। बताया तो यहां तक जा रहा है कि प्रियंका और निक की तरह उन्होंने अपनी शादी की तस्वीरों को लेकर एक अंतरराष्ट्रीय मैगजीन से डील की है।


कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।