ऐतिहासिक होगी मुख्यमंत्री नीतीश की ‘समाज सुधार यात्रा’ : हरेंद्र सिंह
ऐतिहासिक होगी मुख्यमंत्री नीतीश की ‘समाज सुधार यात्रा’ : हरेंद्र सिंह
मशरक/पानापुर (सारण) :मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समाज सुधार यात्रा सारण में ऐतिहासिक होगी।सारण में उनकी यात्रा को सफल बनाने के लिए अनेक स्तरों पर जदयू कार्यकर्ताओं की टीम बनाई गई है।ये बातें सारण जिला जदयू के निवर्तमान महासचिव धेनुकी गांव निवासी हरेंद्र सिंह ने शुक्रवार को पानापुर में कहा। उन्होंनेे कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सफल नेतृत्व में बिहार विकास की नई इमारत गढ़ रहा है।न्याय के साथ विकास बिहार की पहचान बन गई है। श्री हरेंद्र ने कहा कि जदयू के नये जिलाध्यक्ष मुरारी सिंह काफी सुलझे हूए तथा अनुभवी नेता हैं।उनके नेतृत्व में एनडीए की समाज सुधार योजना सारण में सफलता के नाते मानक स्थापित करेगा।उन्होंनेे जोर देते हूए कहा कि शराब बंदी और दहेज प्रथा जैसी सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध सभी दलों को एक साथ आना चाहिए।
कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।