Breaking News

UP चुनाव को लेकर कब होगा फैसला, इलाहाबाद HC की अपील के बाद इलेक्शन कमीशन ने दिया जवाब

 UP चुनाव को लेकर कब होगा फैसला, इलाहाबाद HC की अपील के बाद इलेक्शन कमीशन ने दिया जवाब



गुरुवार शाम को ही इलाहाबाद हाई कोर्ट ने चुनाव आयोग और पीएम मोदी से चुनावों को टालने की अपील की थी. इसी अपील का जवाब शुक्रवार को चुनाव आयोग ने दिया.


चुनाव आयोग करेगा उत्तर प्रदेश का दौरा

चुनाव टालने पर 1 हफ्ते बाद लिया जाएगा फैसला

2022 में होने हैं 5 राज्यों में चुनाव


नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश समेत अन्य 4 राज्यों में अगली साल की शुरुआत में विधान सभा चुनाव होने हैं. लेकिन ओमिक्रॉन (Omicron) के बढ़ते मामलों ने सभी की चिंता बढ़ा रखी है. ऐसे में गुरुवार शाम को ही इलाहाबाद हाई कोर्ट ने चुनाव आयोग और पीएम मोदी से चुनावों को टालने की अपील की थी. इसी अपील का जवाब शुक्रवार को चुनाव आयोग ने दिया. 


ऐसे लिया जाएगा फैसला

चुनाव आयोग ने हाई कोर्ट की अपील पर संज्ञान लेते हुए कहा है कि अगले सप्ताह यूपी का दौरा कर हालात की समीक्षा की जाएगी. इसके बाद रैलियों पर रोक या चुनाव टालने को लेकर फैसला लिया जाएगा. हाई कोर्ट की इस अपील का जवाब मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) सुशील चंद्रा ने दिया और कहा कि चुनाव आयोग की एक टीम यूपी जाकर हालात की समीक्षा करेगी.


2022 में होने हैं 5 राज्यों में चुनाव

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर में विधानसभा चुनाव अगले साल की शुरुआत में होने वाले हैं. लेकिन कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के तेजी से फैलने के डर के चलते इन चुनावों को स्थगित करने की मांग बढ़ रही है.

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।