जीरादेई में नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों की आज से शपथ ग्रहण शुरू
जीरादेई में नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों की आज से शपथ ग्रहण शुरू
जीरादेई (सिवान) जीरादेई प्रखंड के 16 ग्राम पंचायतों के नव निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण 27 से 30 दिसंबर के बीच होगा। नवगठित प्रतिनिधियों के शपथ ग्रहण के बाद उसी दिन उपमुखिया एवं उपसरपंच का चुनाव कराया जाएगा। शपथ ग्रहण कार्यक्रम प्रखंड मुख्यालय स्थित महेंद्र उच्च विद्यालय राजकीय इंटर कॉलेज के प्रांगण में होगा। पहले दिन चार पंचायत के मुखिया व वार्ड सदस्य और सरपंच व ग्राम कचहरी के पंच पद का एक साथ में पहली पाली और दूसरी पाली में शपथ ग्रहण होगा । शपथ ग्रहण के साथ उस पंचायत के उप मुखिया व उपसरपंच का चुनाव भी संपन्न कराया जाएगा। प्रखंड द्वारा जारी रोस्टर के हिसाब से 27 दिसंबर को पहली पाली में सुबह 10 बजे से छोटका माझा पंचायत के मुखिया एवं वार्ड सदस्य और 11 बजे से सरपंच एवं कचहरी के पंच के प्रतिनिधियों को शपथ ग्रहण कराया जाएगा। वहीं दूसरी पाली में हसुआ पंचायत के दोपहर 12 बजे से मुखिया एवं वार्ड सदस्य तथा 1 बजेे ग्राम कचहरी के निर्वाचित प्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण होगा। इसी तरह क्रमशः 2 और 3 बजे तीतरा पंचायत तथा चार और पांच बजे ठेेेेपहा पंचायत के नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण होगा। 28 दिसंबर को अकोलही का दस बजे और ग्यारह बजे ,चांदपाली पंचायत का बारह और एक बजे, जीरादेई दो और तीन बजे, बढ़या चार और पाच बजे। 29 दिसंबर को जमापुर दस और ग्यारह बजे ,चंदौली गंगोली बारह और एक बजे, मझवलिया दो और तीन बजे ,सकरा चार और पाच बजे ।30 दिसंबर को मियां के भटकन, दस और गयारह बजे ,नरेंद्रपुर बारह और एक बजे, भरौली दो और तीन बजे ,गडार चार और पांच बजे नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम होना है।
क्या कहते है प्रखंड विकास पदाधिकारी
जीरादेई प्रखंड विकास पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया की 11वे चरण के अंतर्गत जीरादेई प्रखंड क्षेत्र के 16 पंचायतों के 232 बूथों पर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव संपन्न कराया गया था। जिसमें 16 मुखिया ,16 सरपंच, 23 पंचायत समिति सदस्य,221 वार्ड सदस्य और 221 पंच के पदों पर निर्वाचित हुए हैं। इन सभी का शपथ ग्रहण आज महेंद्र हाई स्कूल इंटर कॉलेज के परिसर में सुनिश्चित चार तिथियों के अंतर्गत होगा जिसकी सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है।
कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।