Breaking News

महाराजा अहिबरन जयंती एवं वार्षिकोत्सव समारोह का हुआ आयोजन

 महाराजा अहिबरन जयंती एवं वार्षिकोत्सव समारोह का हुआ आयोजन



मैरवा के नगर धर्मशाला में शनिवार की संध्या बरनवाल सेवा समिति के द्वारा महाराजा अहिबरन जयंती एवं वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान बरनवाल सेवा समिति के द्वारा जयंती एवं वार्षिकोत्सव समारोह में सर्वप्रथम महाराजा अहिबरन जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। जिसके पश्चात बरनवाल सेवा समिति के नए कमिटी का गठन हुआ, नए कमेटी में अध्यक्ष पद पर जयचंद प्रसाद ,उपाध्यक्ष कृष्ण जी बरनवाल, रघुवर जी बरनवाल, सचिव प्रभु जी बरनवाल, उपसचिव सुदामा जी बनरवाल ,बृजेश जी बरनवाल, कोषाध्यक्ष डॉक्टर मानिक चंद बरनवाल ,संरक्षक मंडल में क्रमशः जयप्रकाश जी बरनवाल, उपेंद्र जी बरनवाल, शशि भूषण जी बरनवाल, प्रवक्ता मुकुल कुमार बरनवाल, कार्यकारिणी सदस्य में क्रमशः डॉक्टर संतोष बरनवाल,कुंदन बरनवाल सहित अन्य सदस्यों को मनोनिता किया गया। वही मनोनीत अध्यक्ष ने कहा की संगठन को मजबूत और सशक्त बनाने के लिए 2 वर्षों पर समिति में बदलाव किया जाता है तथा नए चेहरों को शामिल किया जाता है ताकि संगठन सशक्त मजबूत व प्रबल होकर समाज के हितों के लिए कार्य करें।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।