Breaking News

नगरपंचयात के दर्जा के बाद जनप्रतिनिधियों ने विधायक एवम मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद

 नगरपंचयात के दर्जा के बाद जनप्रतिनिधियों ने विधायक एवम मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद।।



घोड़ासहन पूर्वी चम्पारण:

राज्य कैबिनेट की बैठक में घोड़ासहन को नगर पंचायत बनाये जाने की मंजूरी मिलने के बाद घोड़ासहन उत्तरी पंचायत व घोड़ासहन दक्षिणी पंचायत के लोगो मे हर्ष व्याप्त है।बुधवार को दोनो पंचायतों के नवनिर्वाचित प्रतिनिधियो ने इसके लिए ढाका विधायक पवन जयसवाल समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व नगर विकास मंत्री को धन्यवाद दिया है।साथ ही प्रस्ताव भेजने वाले प्रशासनिक अधिकारियों को भी धन्यवाद दिया।घोड़ासहन उत्तरी पंचायत के मुखिया संजीव कुमार, घोड़ासहन दक्षिणी पंचायत के मुखिया राजू जयसवाल,वार्ड सदस्य संघ के प्रदेश अध्यक्ष उदय जयसवाल तथा सरपंच ओमप्रकाश प्रसाद समेत अन्य नवनिर्वाचित प्रतिनिधियो ने विधायक पवन जयसवाल के प्रति आभार व्यक्त करते बताया कि उनके अथक प्रयास से नगर पंचायत बन जाने से यहां चहुमुंखी विकास होगा।नगरपालिका बनने के बाद बाजार में कूड़ा निस्तारण,शौचालयों के निर्माण, पेयजल संकट,यातयात नियंत्रण, पार्किंग का निर्माण,नालियों की सफाई और मरम्मत आदि समस्याओं को दूर करने में मदद मिलेगी।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।