Breaking News

सीमावर्ती क्षेत्र में एसएसबी द्वारा निशुल्क चिकित्सा शिविर एवं दवा का किया गया वितरण।।

 सीमावर्ती क्षेत्र में एसएसबी द्वारा निशुल्क चिकित्सा शिविर एवं दवा का किया गया वितरण।।



घोड़ासहन पूर्वी चम्पारण:

71वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल पिपराकोठी की सीमा चौकी बरहरवा के द्वारा बुधवार को रेगानिया गांव में निशुल्क मानव एवम पशु चिकित्सा के शिविर का आयोजन किया गया l उक्त शिविर में कमांडेंट जी.जे. सिंह (पशु चिकित्सक),सहायक कमांडेंट डॉ श्रीराज एम (मानव चिकित्सक), सशस्त्र सीमा बल पिपराकोठी के कार्यवाहक कमांडेंट सुनील कुमार पासवान तथा सीमा चौकी प्रभारी बरहरवा किशन सिंह (निरीक्षक) उपस्थित थे l इस शिविर में रेगनिया, बलुआ,अगरवा,भातु टोला एवम झांझरा गाँव करीब पांच सौ लोगो एवम मवेशियों को निशुल्क इलाज तथा दवाइयां का वितरण किया गया! बढ़ावा कैंप के स्पेक्टर किशन सिंह ने बताया कि सीमावर्ती क्षेत्र में ग्रामीणों के सुविधाएं के लिए इस वर्ष भी लगातार तरह की योजनाएं चलाती रहती है एसएसबी का मूल कर्तव्य सेवा सुरक्षा बंधुत्व है. इसी के तहत एसएसबी लगातार कार्य करती है। आगे बताया कि विपरीत मौसम होने के बावजूद भी सीमावर्ती क्षेत्र में पांच सौ से अधिक लोगों को निशुल्क चिकित्सा एवं दवाइयों का वितरण किया गया है.मौके पर पूर्व सरपंच सह समाजसेवी राम विश्वास यादव सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे ।।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।