Breaking News

घोड़ासहन में शादी के मंडप से दरोगा के पिता को पुलिस ने किया गिरफ्तार ।।

 




घोड़ासहन शहर के एक निजी होटल में हो रहे शादी समारोह के बीच मंडप से पुलिस ने यौन शोषण के आरोपित दरोगा के पिता को गिरफ़्तार किया है ,गिरफ्तारी के लिए आधा दर्जन थाने की पुलिस ने शहर के होटल में चल रहे शादी समारोह में छापेमारी कर उक्त करवाई की है,छापेमारी के दौरान भाड़ी संख्या में महिला पुलिस बल के जवानों को शामिल किया गया था.पीड़िता पिंकी जयसवाल (काल्पनिक नाम) ने आरोपी दरोगा सन्नी जयसवाल सहित परिवार के करीब आधा दर्जन लोगों को आरोपित करते हुए अक्टूबर माह में प्राथमिकी दर्ज करवायी थी,दर्ज प्राथमिकी में दरोगा पर 14 वर्षो से अधिक समय से यौन शोषण करने का आरोप तथा दो बार गर्भपात कराने का आरोप दरोगा पर लगायी थी,साथ ही वीडियो कॉल के माध्यम से देर रात्रि तक अश्लील बाते करने  एवम व्हटाप्प्स के माध्यम से अश्लील चैटिंग का बात प्राथमिकी में संग्लन की थी,पुलिस के अधिकारियों द्वारा किये गये सुपरविजन में उक्त मामले को सही पाया गया है एवम केश को ट्रू कर दिया गया है, घोड़ासहन थाना अध्यक्ष अखिलेश मिश्रा ने बताया कि आरोपित दरोगा सन्नी कुमार वर्तमान में जहानाबाद जिले के एक थाने में पदस्थापित है,गिरफ्तार दरोगा के पिता विश्वनाथ प्रसाद(75) को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है, बताते चलें कि पीड़िता चंचल कुमारी (काल्पनिक नाम) ने दरोगा पर 14 वर्षो से पडोश में रह रहे  दरोगा पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप लगाया है, जिसमे वरीय अधिकारी के निर्देश पर उक्त कर्रवाई की गयी है,बताते चले कि पूरा मामला घोड़ासहन थाना क्षेत्र के शहर के बीचोबीच गांधीनगर मुहल्ले का है,पुलिस के अनुसार शेष आरोपित घर छोड़ फरार है जिसकी गिरफ्तारी के पुलिस प्रयासरत है ।।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।