Breaking News

छपरा सदर अस्पताल: सब्जी में मिला कीड़ा, एएनएम छात्राओं ने किया हंगामा

 



छपरा सदर अस्पताल स्थित एएनएम स्कूल की छात्राओं ने शुक्रवार को जमकर हंगामा किया। छात्राओं का आरोप था कि जो खाने के लिए उन्हे जो सब्जी दी गई थी, उसमें कीड़ा पड़ा हुआ था। छात्राओं ने खाना नहीं खाया और उसे बाहर फेंक दिया। इसकी शिकायत लेकर कई छात्राएं प्राचार्य कक्ष पर पहुंची। 

छात्राओं का कहना था कि जो खाना दिया जा रहा है वह ठीक नहीं है। कुछ दिन पहले बैगन की सब्जी में भी कीड़ा मिला था। इस पर ध्यान कोई नहीं दे रहा है। इसके अलावा यहां कई समस्याएं हैं, मसलन- टॉयलेट की साफ-सफाई बेहतर ढंग से नहीं की जा रही है। खाने के लिए कैंटीन में दो हजार रुपये देना पड़ रहा है। मालूम हो कि एएनएम स्कूल में अभी 136 छात्राएं फर्स्ट और सेकंड ईयर की है। छात्राओं का कहना है कि खाने की गुणवत्ता को लेकर कई बार शिकायत की गई है लेकिन कोई बदलाव नहीं हो रहा है। 

इस संबंध में स्कूल के प्राचार्य बीना मिश्रा का कहना है कि किचन में जो आलू रखा गया है, वह अंकुरित है और आलू और चने की सब्जी आज बनी थी। अंकुरण को देखकर छात्राओं का संदेह हुआ कि वह कीड़ा है। वैसे यहां खाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है और और बेहतर किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मैंने शिकायत मिलने के बाद खुद इसका निरीक्षण किया और खाने में कोई कीड़ा नहीं मिला है। 


कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।