अमरीका में कार्यरत व्यक्ति ने सिवान में किया सबसे बड़ा कार्य, जमकर हो रही तारिफ।
अमरीका में कार्यरत व्यक्ति ने सिवान में किया सबसे बड़ा कार्य, जमकर हो रही तारिफ।
राजीव रंजन कुमार शर्मा।
सिवान-: सिवान के उखई निवासी शांता नंद मिश्रा जो अमेरिका वासिंगटन डीसी में कार्यरत हैं, आज इनके सहयोग से अमित वेलफेयर ट्रस्ट के द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम रामपुर में इस कड़ाके की ठंड में गर्म कंबल का वितरण किया गया। मौके पर उपस्थित अमित वेलफेयर ट्रस्ट के निदेशक अमित कुमार सिंह ने मिडिया को बताया कि शांता नंद मिश्रा जी वासिंगटन डीसी में रहते हुए भी अपने जन्म भूमि देशरत्न डॉक्टर राजेन्द्र प्रसाद कि धरती अपने सिवान जिले के लिए सभी प्रकार के सेवा कार्य में सदैव लगे रहते हैं। जहां इस कड़ाके की ठंड के समय में भी असहाय गरीब लाचार लोगों के लिए आज गर्म का कंबल वितरण गांव गांव में जाकर अपने पिता व भाई के माध्यम से करा रहे हैं, यह एक बेहद ही सराहनीय कार्य और कदम है।
कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।