Breaking News

खेल से छात्रों का शारीरिक व मानशिक विकास होता है-: प्राचार्य।

 खेल से छात्रों का शारीरिक व मानशिक विकास होता है-: प्राचार्य।



वार्षिक खेल का हुआ आयोजन, छात्र छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा।


राजीव रंजन कुमार शर्मा।


सिवान-: जीरादेई प्रखण्ड क्षेत्र के जय प्रकाश उच्च विद्यालय विजयीपुर के खेल मैदान में  बुधवार को क्वॉलिटी कॉन्वेंट स्कूल  के द्वारा वार्षिक खेलकूद का आयोजन किया गया।  खेल कार्यक्रम का मुख्य अतिथि जय प्रकाश उच्च विद्यालय के प्राचार्य कृष्ण कुमार सिंह थे ।छात्रों को संबोधित करते कृष्ण कुमार सिंह ने कहा कि खेल कूद से छात्रों का मानशिक व शारीरिक विकास होता है तथा तन मन सदैव स्वस्थ्य रहता है ।उन्होंने बताया कि खेल के क्षेत्र में भी रोजगार की अपार संभावनाएं है।कान्वेंट के निदेशिका दीपिका श्रीवास्तव ने बताया कि यह वार्षिक खेल छात्रों के चौमुखी विकास के लिए किया गया तथा छात्रों को स्वस्थ्य रहने की विधि बताया गया एवम कोरोना से बचने का उपाय बताया गया।इस मौके पर कान्वेंट  के अध्यक्ष विजय श्रीवास्तव ,विनोद कुमार ,वृज मोहन सिंह,अनामिका कुमारी,रूणा कुमारी ,मधु कुमारी,अमृता कुमारी आदि सभी लोग उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।