Breaking News

घोड़ासहन अंचलधिकारी के द्वारा कुष्ठ कॉलोनी में कंबल का किया गया वितरण ।।

 



घोड़ासहन पूर्वी चंपारण: 

सीमावर्ती क्षेत्र में बढ़ते शीतलहर एवं ठंड के मद्देनजर अंचलधिकारी शिव शंकर गुप्ता के द्वारा स्थानीय कुष्ठ कालोनी में 35 परिवारों के 60 लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया. अंचलधिकारी श्री गुप्ता ने बताया कि बिहार सरकार के समाज कल्याण विभाग की ओर से उक्त कंबल बांटने के लिए मंगलवार को जिले से पहुंचा था. तथा मंगलवार की शाम ही कुष्ठ कॉलोनी में अंचल प्रशासन के सहयोग से 60 गरीब एवं असहायों के बीच वितरण कर दिया गया है.वहीं इस कंबल के वितरण के बाद कुष्ट कालोनी में रह रहे लोगों ने अंचल प्रशासन के प्रति धन्यवाद प्रकट किया है.सभी लाभुकों के चेहरे पर खुशी देखी गयी ।।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।