Breaking News

बिहार में शराब की तस्करी पर कैसे लगेगी लगाम? पटना में एक ट्रक शराब जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

 



राजधानी पटना में पत्रकार नगर थाना पुलिस और मद्य निषेध विभाग ने एनएच-30 पर एक ट्रक को जब्त करते हुए भारी मात्रा में शराब बरामद की है। इस दौरान पुलिस ने दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। बरामद की गई शराब की कीमत लाखों रुपये बतायी जा रही है।

जानकारी के अनुसार दूसरे राज्य से तस्करी कर अवैध शराब की बड़ी खेप बिहार की सीमा पारकर पटना लाई जा रही थी। सूचना मिलने पर पत्रकार नगर थाना पुलिस और मद्य निषेध विभाग ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एनएच-30 बाइपास पर ट्रक को रुकवाकर भारी मात्रा में शराब जब्त की। 

पकड़े गये आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है। बरामद  शराब की बाजार कीमत लाखों में बताई जा रही है। अवैध शराब से लदा ट्रक पंजाब से सिलीगुड़ी के रास्ते बिहार लायी जा रही थी। शराब को बिहार में खपाने तैयारी थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।