Breaking News

खगड़िया : मौसा के घर जा रहे मुर्गा व्यवसायी की गोली मार कर हत्या, घात लगाकर बैठे थे हत्यारे

 



खगड़िया के पसराहा गांव में अज्ञात बदमाशों ने एक व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक व्यवसायी विकास कुमार पसराहा गांव का रहने वाला था। वह मुर्गा व्यवसाय से जुड़ा हुआ था। घटना का कारण पुरानी रंजिश बताई जा रही है। सूचना पर पसराहा पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम में सदर अस्पताल भेजा।

जानकारी अनुसार विकास सुबह में गांव में ही रह रहे अपने मौसा के यहां जाने के लिए निकला था। इस दौरान वह जैसे ही राजकीय बुनियादी विद्यालय पसराहा के पास पहुंचा पूर्व से घात लगाए अपराधियों ने उसे घेरकर गोली मार दी। विकास की मौत घटना स्थल पर ही हो गई। बदमाशों की संख्या तीन-चार बताई जा रही है। घटना बाद से गांव में तनाव और दहशत कायम है। 

पसराहा थाना अध्यक्ष अमलेश कुमार ने बताया कि घटना का कारण पुरानी रंजिश सामने आया है। अपराधियों को चिन्हित कर लिया गया है। गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है। वहीं, गोगरी एसडीपीओ मनोज कुमार ने बताया कि घटना को लेकर पसराहा थानाध्यक्ष को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही घटना में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।