Breaking News

रिश्ते में भाई-बहन का प्यार घरवालों को नहीं था स्वीकार, राजस्थान के कोटा में फांसी लगाकर दी जान

 



राजस्थान के कोटा में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां पर एक जोड़े ने अपनी जान दे दी। बताया जाता है कि यह युगल रिश्ते में भाई-बहन थे। दोनों के बीच अफेयर था, जिसे उनके घरवालों ने स्वीकार करने से मना कर दिया था। अनुमान है कि इसी बात से परेशान होकर दोनों ने जान दे दी। 

घर से एक किलोमीटर दूर लटके मिले शव
राजस्थान में इस जोड़े के फांसी लगाकर जान देने से हड़कंप मच गया। दावा किया जाता है कि उनके परिवारों को उनका रिश्ता स्वीकार नहीं था, क्योंकि वे आपस में रिश्तेदार हैं। पुलिस ने शनिवार को बताया कि रिंकू मेघवाल (21) और लक्ष्मी मेघवाल (16) बारां जिले के बिलोदा गांव में स्थित अपने घरों से एक किलोमीटर दूर पेड़ से लटके मिले। पुलिस के मुताबिक, वे आपस में रिश्ते के भाई-बहन हैं। 

सुसाइड नोट नहीं मिला
उन्होंने कहा कि दोनों का कथित रूप से प्रेम प्रसंग था। लेकिन उनके परिवार ने उनके इस रिश्ते को स्वीकार नहीं किया।     बारां सदर थाने के थानेदार रमेश कुमार मीणा ने कहा कि शव शनिवार सुबह मिले हैं। दिन में पोस्टमार्टम के बाद शव उनके परिवारों को सौंप दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि अपराध प्रक्रिया संहिता की धारा 174 के तहत मामले की जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि शवों के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। 


कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।