घोड़ासहन :- चुनावी रंजिश में पूर्व वार्ड सदय के पुत्र की गोली मार हत्या
घोड़ासहन:थाना क्षेत्र के सिंघरहिया सपही देवी चौक के निकट दो बाइक पर सवार पांच अपराधियो ने एक 35 वर्षीय युवक की सर में गोली मार हत्या कर दिया.घटना शनिवार की शाम की बताई जाती है.मृतक कुंडवा चैन पुर थाना क्षेत्र के मुशहरिया गांव निवासी वार्ड नं0 9 के पूर्व वार्ड सदस्य रामबाबू दास का पुत्र रमेश दास बताया जाता है.घटना की सूचना पर थनाध्यक्ष अखिलेश कुमार मिश्रा घटना स्थल पहुंच शव को कब्जे में कर पोस्टमॉर्टम की तैयारी में जुटे है.इधर मृतक के पिता ने वर्तमान मुखिया के परिजनों पर पुत्र को उक्त चौक पर बुलाकर हत्या करने का आरोप लगाने की बात बताई जा रही है.वही घोड़ासहन तथा कुंडवा चैनपुर पुलिस कैम्प की हुई है.थनाध्यक्ष अखलेश कुमार मिश्रा ने बताया कि मृतक द्वारा अबतक कोई आवेदन नही दिया गया है जबकि मृतक के पिता द्वारा खरूआ पंचायत के वर्तमान मुखिया के परिजन पर हत्या का आरोप लगाया जा रहा है
कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।