Breaking News

शराब के नाम पर नई नवेली दुल्हन के बेडरूम में छापेमारी, पुलिस पर अभद्रता और तोड़फोड़ का आरोप

 



वैशाली मे हाजीपुर के हाथसरगंज में बिहार पुलिस ने शराब के नाम पर एक घर में छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने 5 दिन पहले घर आई नई नवेली दुल्हन के बेडरूम की तलाशी की। इस दौरान पुलिस की ये सब हकरत देख दूल्हे की मां शीलादेवी बेहोश हो गई। वहीं, नवविवाहिता दुल्हन ने पुलिस पर तोड़फोड़ करने और अभद्रता करने का भी आरोप लगाया। 

दुल्हन ने बताया कि पुलिस ने बिना सर्च वारंट के शराब के नाम पर पूरे घर में छापेमारी की। पुलिस ने बिस्तर, अलमारी, सूटकेस और दराज सहित पूरे कमरे की तलाशी ली। इस दौरान पूछने पर उन्होंने अभद्रता से चुप रहने को कह दिया। ये स्थिति देखकर मेरी सास शीलादेवी बेहोश हो गई लेकिन पुलिस नहीं रुकी और तलाशी जारी रखी। दुल्हन ने आरोप लगाया कि महिला पुलिसकर्मी के पुलिस टीम ने छापेमारी की। इस दौरान उन्होंने शराब होने के नाम पर पूरे घर में तलाशी ली। इस घटना के बाद से हमको इलाके में शर्मनाक स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। परिवार के सदस्यों का शराब सेवन का पहले कोई रिकॉर्ड नहीं फिर भी पुलिस ने इस तरह का कृत्य किया।

एसएसपी ने बोलने से किया इंकार
वहीं, इस मामले में जब एसएसपी मनीष कुमार से जानकारी लेने की कोशिश की तो उन्होंने किसी भी टिप्पणी को करने से इंकार कर दिया है। बता दें कि दिसंबर की शुरुआत में पटना पुलिस ने एक दुल्हन के कमरे में तलाशी ली थी. जिस पर पुलिस को काफी आलोचना का सामना करना पड़ा था।


कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।