Breaking News

यूपी में बेखौफ बदमाश, सिपाही और होमगार्ड से मारपीट कर छीनीं रायफल

 



योगी सरकार के राज्य में बदमाशों में पुलिस का कोई खौफ नहीं बचा है। इसी बीच दो बदमाशों ने बिजनौर में एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है। बाइक सवार बदमाशों ने सिपाही और होमगार्ड से मारपीट की और राइफल छीनकर फरार हो गए। यह घटना बिजनौर जिले के अफजलगढ़ कस्बे में हुई।

अफजलगढ़ में हरिद्वार-काशीपुर हाईवे पर मंगलवार रात बदमाशों ने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया। यहां चेकपोस्ट के पास ही बाइक सवारों ने जानलेवा हमला कर सिपाही से राइफल लूट ली। होमगार्ड के साथ भी मारपीट की। गंभीर हालत में सिपाही को हायर सेंटर रेफर किया गया है। घंटों कांबिग के बावजूद बदमाश हाथ नहीं लगे। इस वारदात की वीडियो वायरल हो रही है। चर्चा है कि बदमाशों ने इस घटना से पहले 30 हजार की लूट भी की थी।

भूतपुरी तिराहे के पास मंगलवार रात एक बजे नेशनल हाईवे पर मैली से भरे ट्रक का डाला पीछे से टूट जाने पर मैली सड़क पर बिखर गई। ट्रक चालक-परिचालक जेसीबी से मैली साफ करा रहे थे। इसी बीच बाइक सवार दो युवक आए तो उनकी बाइक मैली में फंस गई, जिस पर वह ट्रक चालक-परिचालक से मारपीट करने लगे। यह माजरा देख भूतपुरी तिराहे पर चेकपोस्ट से सिपाही ललित कुमार और होमगार्ड भीम सिंह वहां आ गए। उन्होंने बीच बचाव का प्रयास किया, लेकिन दोनों युवकों ने पुलिस कर्मियों पर ही जानलेवा हमला बोल दिया। 

पीड़ित सिपाही की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया है। बदमाशों की तलाश को चार टीमों को गठन किया गया है। शीघ्र ही बदमाशों को पकड़कर राइफल बरमाद की जाएगी। - डॉ. प्रवीन रंजन सिंह, प्रभारी एसपी बिजनौर


कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।