पवन खेसारी के साथ स्टेज शो कर चुकी निशा पांडेय का गाना हुआ वायरल
भोजपुरी फिल्म जगत की फेमस इंस्टाग्राम की गायिका निशा पांडेय इन दिनों सुर्खियों में हैं। इसकी वजह उनकी गायकी है, जिसको लेकर उनकी चर्चा भी खूब हो रही है। टीम फिल्म्स भोजपुरी चैनल से रिलीन हुआ है गाना ''जाड़ जाते नइखे रजाई से'' जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं। इसको लेकर निशा भी बेहद खुश हैं। निशा पांडेय अब तक ऐसे कई ऐसे गाने गाए है जो दर्शकों को बहुत पसंद आये है। इस गाने का गीत और संगीत गोविन्द विद्यार्थी ने बनाया है । निशा पांडेय के स्टेज शो में भी बहुत भीड़ होती है अभी हॉल ही में एक स्टेज शो में कोलकाता पहुंची निशा ने सभी दर्शकों का मन मोह लिया अपनी गायकी और नृत्य से ! निशा पांडेय मनोज तिवारी ,खेसारी लाल यादव ,पवन सिंह ,अरविन्द अकेला कल्लू जैसे बड़े गायको के साथ बहुत स्टेज शो कर चुकी है जो बहुत हिट हुई है ! खेसारी लाल यादव और पवन सिंह स्टेज से कई बार तारीफ कर चुके है निशा पांडेय के गाने का !
https://www.youtube.com/watch?
निशा पांडेय मूलतः उतर प्रदेश से आतीं हैं और आज उन्होंने अपनी प्रतिभा के दम पर खुद को साबित किया है। इसके लिए उन्हें बेहद संघर्ष भी करना पड़ा है और वे मानती हैं कि अभी उनका संघर्ष जारी है। निशा पांडेय को संगीत से बचपन से ही लगाव रहा है। वे कहती हैं कि संगीत मेरे रोम रोम में बसता है, इसलिए मैं इसे काम से ज़्यादा एन्जॉय करती हूं। मेरी गायकी लोगों को पसन्द आ रही है, यह मुझे ऊर्जान्वित करती है। आगे भी मैं हमेशा ऑडियंस की उम्मीदों पर खड़ा उतरने का प्रयास करती रहूंगी। सोशल मीडिया में निशा बहुत एक्टिव रहती है जिस से उन के बहुत फैंस है जो हमेशा अच्छे - अच्छे कमेंट से निशा का उत्साह बढ़ाते है !
कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।