Breaking News

पीड़ित महिला ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर लगाई न्याय की गुहार

     


 कर्नलगंज, गोण्डा। कोतवाली क्षेत्र के भंभुआ चौकी अन्तर्गत एक महिला ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। महिला ने दिये गये प्रार्थना पत्र में कहा है कि वह अनुसूचित जाति की अत्यंत गरीब व मजदूरी पेशा महिला है। उसके पति परिवार के भरण पोषण के लिये दिल्ली गये हैं। बीते दिनों शाम लगभग 7 बजे वह गांव के सामने सम्पर्क मार्ग पार करके शौंच के लिये जा रही थी। अभी वह सड़क से नीचे उतरी ही थी कि पहले से गन्ने के खेत मे घात लगाये बैठे दो लोगों ने उसे पकड़ लिया और कट्टे की नोक पर दुष्कर्म करने की नियत से गन्ने के खेत मे ले जाने लगे। अपनी इज्जत लुटती देखकर उसने हल्ला गुहार करना शुरू कर दिया। जिस पर कसकर मुंह बंद करके खेत की मेंड़ पर पटक दिये। तब तक हल्ला गुहार सुनकर गांव के लोग दौड़े जिन्हें आता देखकर दोनो लोग जाति सूचक शब्दों में गाली व जान से मार डालने की धमकी देते हुये भाग निकले।


 महिला का आरोप है इससे पूर्व दिन में वह अपना पशु लेकर घर जा थी। एक आरोपी ने उसे धक्का देकर दीवार से लड़ा दिया और गाली देते हुये कहा कि हमे देखकर रास्ते से नीचे हो जाया करो, तुम्हे देखकर मन खराब हो जाता है। उनने घटना की तहरीर भँभुआ पुलिस चौकी के साथ कोतवाली में भी दिया मगर कोई कार्यवाही नही हुई। महिला ने आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कर्नलगंज प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है,लेकिन महिला का आरोप पूरी तरह निराधार है। फिर भी प्रकरण की जांच कराकर कार्रवाई करने की मांग की गई है।



कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।